Nothing की कंपनी ला रही है सस्ता 5G फोन, मिलेगा MediaTek का धांसू प्रोसेसर first CMF by nothing phone will launch with Mediatek chipset new CMF Phone 1 details confirmed, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Nothing की कंपनी ला रही है सस्ता 5G फोन, मिलेगा MediaTek का धांसू प्रोसेसर

नथिंग से जुड़ा नया टेक ब्रैंड CMF by Nothing अपना पहला स्मार्टफोन अगले महीने लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने बताया है कि CMF Phone 1 में MediaTek Dimensity 7300 5G प्रोसेसर के साथ अच्छी परफॉर्मेंस मिलेगी।

Fri, 28 June 2024 07:29 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Nothing की कंपनी ला रही है सस्ता 5G फोन, मिलेगा MediaTek का धांसू प्रोसेसर

नथिंग से जुड़ी नई कंपनी CMF अब बेहद सस्ते में पावरफुल स्पेसिफिकेशंस वाला स्मार्टफोन ला रही है और इससे जुड़ी नई जानकारी सामने आ गई है। CMF by Nothing ने कन्फर्म कर दिया है कि इसके पहले फोन में MediaTek का दमदार प्रोसेसर मिलेगा। नए फोन को ब्रैंड CMF Phone 1 नाम से लॉन्च कर सकता है और इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस भी लीक हुए हैं।

बीते दिनों कंपनी के को-फाउंडर Akis Evangelidis ने नए डिवाइस के परफॉर्मेंस के बारे में बात की थी और बताया था कि इससे दमदार परफॉर्मेंस का फायदा मिलेगा। अब ब्रैंड ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि इसके पहले फोन में MediaTek Dimensity 7300 5G प्रोसेसर दिया जाएगा। दावा है कि यह सेगमेंट की सबसे दमदार परफॉर्मेंस ऑफर करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹15000 से कम में बेस्ट 5G फोन डील, 50MP कैमरा और 45W चार्जिंग वाले फोन पर ऑफर

बजट सेगमेंट में मिलेगी धांसू परफॉर्मेंस

कंपनी की मानें तो MediaTek Dimensity 7300 5G प्रोसेसर के साथ 8GB तक रैम का फायदा मिल सकता है। यह चिपसेट 8-कोर आर्किटेक्चर पर आधारित है और TSMC से जुड़े 4nm प्रोसेस के जरिए तैयार किया गया है। यह प्रोसेसर 5G सपोर्ट भी ऑफर करता है और इसके साथ मल्टी-टास्किंग करना यूजर्स के लिए आसान हो जाएगा।

इतने सस्ते में खरीद पाएंगे Phone 1

लोकप्रिय टिप्सटर योगेश ब्रार ने बताया है कि CMF अपने पहले स्मार्टफोन को बैंक ऑफर्स के साथ 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश कर सकता है। दावा है कि बिना ऑफर्स के भी Phone 1 की कीमत 20 हजार रुपये से कम रखी जाएगी। इस सेगमेंट में मौजूद OnePlus और Xiaomi डिवाइसेज से इसकी सीधी टक्कर हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हमेशा 5G नेटवर्क से कनेक्ट रहेगा आपका फोन, फौरन बदल दें ये 'सीक्रेट' सेटिंग

CMF Phone 1 को भारतीय मार्केट में 8 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा और इसका लाइव-स्ट्रीम कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब पर देखा जा सकेगा। CMF Phone 1 के अलावा नथिंग का नया ब्रैंड Watch Pro 2 और Buds Pro 2 जैसे गैजेट्स भी मार्केट में उतारने वाला है। फोन के बाकी फीचर्स से फिलहाल पर्दा नहीं उठा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।