अब YouTube को टक्कर देंगे मस्क, Smart TV के लिए लाएंगे ऐप; बड़े वीडियो देख पाएंगे elon musk soon to launch smart tv app to watch long videos looks identical to youtube, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

अब YouTube को टक्कर देंगे मस्क, Smart TV के लिए लाएंगे ऐप; बड़े वीडियो देख पाएंगे

  • Elon Musk अब YouTube को टक्कर देने की तैयारी में है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि मस्क जल्द एक ऐसा ऐप ला रहे हैं, जिससे आप Smart TV पर आप लंबे वीडियो देख पाएंगे।

Sat, 9 March 2024 01:48 PMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
अब YouTube को टक्कर देंगे मस्क, Smart TV के लिए लाएंगे ऐप; बड़े वीडियो देख पाएंगे

Elon Musk अब YouTube को टक्कर देने की तैयारी में है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि मस्क जल्द एक ऐसा ऐप ला रहे हैं, जिससे आप Smart TV पर आप लंबे वीडियो देख पाएंगे। फॉर्च्यून ने सोशल मीडिया कंपनी में काम करने वाले एक सूत्र का हवाला देते हुए बताया कि एलन मस्क की एक्स ने अगले हफ्ते अमेजन और सैमसंग स्मार्ट टेलीविजन के लिए एक टेलीविजन ऐप लॉन्च करने की योजना बनाई है।

सूत्र ने कहा, मस्क का लक्ष्य यूजर्स को बड़ी स्क्रीन पर लंबे वीडियो देखने के लिए प्रोत्साहित करना है और वह यूट्यूब के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार हैं। सूत्र ने कहा, नया ऐप यूट्यूब के टेलीविजन ऐप के समान दिखता है।

खुद मस्क ने किया कंफर्म

दरअसल, DogeDesigner नाम के एक एक्स यूजर ने अपने पोस्ट में लिखा "आप जल्द ही अपने पसंदीदा X लॉन्ग फॉर्म वीडियो को सीधे अपने स्मार्ट टीवी पर देख पाएंगे।" जिसके जवाब में मस्क ने कमिंग सून लिखा है। जिससे कंफर्म होता है कि फीचर जल्द रोलआउट किया जा सकता है।

फॉर्च्यून ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि मस्क, लाइव-स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ट्विच, एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप सिग्नल और सोशल मीडिया फोरम रेडिट समेत कुछ अन्य सर्विसेस के साथ प्रतिस्पर्धा करना चाहते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'एलियंस सुन रहे बातें', iPhone पर दिखा ब्लू आइकन, तो दंग रह गए यूजर्स

एक्स बन जाए "एवरीथिंग ऐप

मस्क चाहते हैं कि एक्स प्लेटफॉर्म एक "एवरीथिंग ऐप" बन जाए। स्मार्ट टीवी के अलावा, सोशल मीडिया नेटवर्क वीडियो गेम, पॉडकास्ट और लॉन्ग-फॉर्म वाइटिंग जैसे फीचर्स के लिए भी काम रहा है। "वीडियो-फर्स्ट प्लेटफॉर्म" बनने के प्रयास में, एक्स पूर्व फॉक्स कमेंटेटर टकर कार्लसन और पूर्व सीएनएन एंकर डॉन लेमन जैसे लोगों के साथ साझेदारी कर रहा है।

प्लेटफॉर्म, जो 2022 में मस्क द्वारा खरीदे जाने के बाद से विवादों के बीच विज्ञापनदाताओं को बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहा है, ने पिछले महीने कहा था कि यह विज्ञापनदाताओं को कुछ कंटेंट क्रिएटर्स के बगल में वीडियो विज्ञापन चलाने में सक्षम करेगा।

DogeDesigner का ट्वीट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।