सिर्फ ₹499 में मिल रहा तूफान की स्पीड से चलने वाला Unlimited 3300GB डेटा, कॉलिंग का मजा Buy this best unlimited superfast broadband internet and calling plan at just 499 rupees get 3300GB data, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

सिर्फ ₹499 में मिल रहा तूफान की स्पीड से चलने वाला Unlimited 3300GB डेटा, कॉलिंग का मजा

Best Unlimited Broadband Plan: BSNL के पास अपने यूजर्स के लिए बजट कीमत में हाई-स्पीड फाइबर ऑप्टिक ब्रॉडबैंड प्लान की लंबी रेंज है। हम यहां 449 रुपये के प्लान के बारे में बात कर रहे हैं जो तेज इंटरनेट कनेक्शन और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आते हैं।

Mon, 16 Dec 2024 08:07 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
सिर्फ ₹499 में मिल रहा तूफान की स्पीड से चलने वाला Unlimited 3300GB डेटा, कॉलिंग का मजा

Best Unlimited Broadband Plan: सस्ते इंटरनेट की तलाश में हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। क्योंकि सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल प्राइवेट कंपनियों से सस्ते में हाई स्पीड इंटरनेट के साथ आने वाला ब्रॉडबैंड प्लान ऑफर करते हैं। हाई स्पीड इंटरनेट आज हर किसी की जरूरत है फिर चाहे वो पर्सनल काम हो या फिर प्रोफेशनल। BSNL के पास अपने यूजर्स के लिए बजट कीमत में हाई-स्पीड फाइबर ऑप्टिक ब्रॉडबैंड प्लान की लंबी रेंज है।

हम यहां BSNL के 449 रुपये के प्लान के बारे में बात कर रहे हैं जिसको बीएसएनएल ने फाइबर बेसिक नियो नाम दिया हुआ है। ये प्लान उन लोगों के लिए बेहतर हैं, जो तेज और विश्वसनीय इंटरनेट कनेक्शन और अनलिमिटेड कॉलिंग करना चाहते हैं। आइए डिटेल में आपको बताते हैं BSNL के 449 रुपये वाले प्लान के बारे में:

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹23,498 खरीदें 108MP कैमरा, लोहे जैसी डिस्प्ले, 3 दिन बिना चार्ज चलने वाला फोन

BSNL के 449 रुपये फाइबर बेसिक नियो ब्रॉडबैंड प्लान में मिलते हैं ये फायदे

यह प्लान, जिसे फाइबर बेसिक नियो प्लान के नाम से भी जाना जाता है वो 30 एमबीपीएस डेटा स्पीड प्रदान करता है। यह प्लान 3.3 टीबी तक डेटा या 3300 जीबी मासिक डेटा उपयोग की पेशकश करता है। एक बार FUP ​​पूरा हो जाने पर, इंटरनेट स्पीड घटकर 4Mbps हो जाएगी।

यह प्लान में यूजर्स भारत में किसी भी नेटवर्क पर फ्री में अनलिमिटेड कॉल का फायदा मिलता है। इसके साथ ही अगर आप इस प्लान से 3 महीने के लिए रिचार्ज करते हैं तो आपको 50 रुपये की छूट भी मिल जाएगी। लेकिन यह ऑफर सिर्फ 31 दिसंबर 2024 तक ही वैलिड है।

BSNL का ब्रॉडबैंड कनेक्शन के लिए अप्लाई करने का तरीका

बीएसएनएल फाइबर बेसिक प्लान का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए आप 1800-4444 पर 'Hi' भेजकर व्हाट्सऐप के माध्यम से बीएसएनएल प्रतिनिधि से संपर्क कर सकते हैं। आप Google Play Store या Apple के ऐप स्टोर से बीएसएनएल सेल्फकेयर ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:7000mAh बैटरी वाले Realme फोन की रिकॉर्डतोड़ सेल, 5 मिनट में हुआ Sold Out

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।