सिर्फ यहां 6010 रुपए सस्ता मिल रहा 108MP कैमरा, Unbreakable स्क्रीन वाला फोन, 3 दिन चलती है बैटरी Buy this 108MP camera unbreakable screen smartphone at lowest price of 19989 rupees get rs 6010 discount, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

सिर्फ यहां 6010 रुपए सस्ता मिल रहा 108MP कैमरा, Unbreakable स्क्रीन वाला फोन, 3 दिन चलती है बैटरी

Honor Smartphone at Discount: हॉनर का यह फोन 108MP कैमरा, ड्रॉप रेजिस्टेंट और एंक्सीडेंटल ड्रॉप के साथ आता है। यह फोन जियोमार्ट पर अमेजन से भी सस्ता मिल रहा है। जियोमार्ट पर यह फोन पूरे 6010 रुपये के डिस्काउंट पर मिल रहा है।

Fri, 15 Nov 2024 07:36 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
सिर्फ यहां 6010 रुपए सस्ता मिल रहा 108MP कैमरा, Unbreakable स्क्रीन वाला फोन, 3 दिन चलती है बैटरी

Honor Smartphone at Discount: मिड-रेंज में एक अच्छा कैमरा और मजबूत डिस्प्ले वाला फोन खरीदना चाहते हैं तो Honor का यह फोन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। हॉनर का यह फोन 108MP कैमरा, ड्रॉप रेजिस्टेंट और एंक्सीडेंटल ड्रॉप के साथ आता है जिससे फोन की स्क्रीन के डैमेज होने के चांस बहुत कम हो जाते हैं।

हम यहां Honor X9b 5G की बात कर रहे हैं यह फोन जियोमार्ट पर अमेजन से भी सस्ता मिल रहा है। जियोमार्ट पर यह फोन पूरे 6010 रुपये के डिस्काउंट पर मिल रहा है। वहीं अमेजन पर फोन पर सिर्फ 1000 रुपये के डिस्काउंट पर बेचा जा रहा है। आइए आपको डिटेल में बताते हैं Honor X9b 5G पर जियोमार्ट पर क्या डील और डिस्काउंट मिल रहा है:

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Motorola यूजर्स की मौज: ये पुराने Phones होंगे नए जैसे, मिलेंगे कई शानदार फीचर्स

Honor X9b पर 6000 रुपये से ज्यादा का बम्पर डिस्काउंट

Honor X9b फोन को फिलहाल जियोमार्ट पर 19,989 रुपये में बेचा जा रहा है। बता दें कि फोन को 25,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह फोन अमेजन पर 24,998 रुपये में मिल रहा है। जियोमार्ट फोन को SBI कार्ड से खरीदने पर 5% का रिवॉर्ड दे रहा है। इसके साथ ही फोन पर फ्लैट 2% के कूपन भी हैं जिनका फायदा इसे खरीदते समय लिया जा सकता है और फोन की कीमत को कम किया जा सकता है।

Honor X9b इतने रुपये की छूट

Honor X9b में मिलते हैं ये खास फीचर्स

फोन अल्ट्रा बाउंस एंट्री ड्राॉप डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में 6.78 इंच का डिस्प्ले है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि यह डिस्प्ले फोन के अचानक गिरने पर भी टूटता नहीं है। फोन में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज है।

स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 सीपीयू के साथ आता है। Honor X9b में 35W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,800mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। Honor एक्स9बी में 5MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो सेंसर के साथ 108MP का प्राइमरी शूटर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए स्मार्टफोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

यह फोन एंड्रॉयड 13 पर आधारित मैजिकओएस 7.2 पर चलता है। इसमें इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.1 और एक यूएसबी 2.0 टाइप-सी पोर्ट मिलता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹599 में रॉकेट जैसी इंटरनेट स्पीड, FREE में पाएं 350 टीवी चैनल, Disney+ Hotstar

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।