लॉन्च प्राइस से 4,639 रुपये सस्ता हुआ Samsung का 50MP OIS कैमरा, 2 दिन की बैटरी लाइफ वाला बेस्ट 5G फोन Buy best Samsung 50MP camera 2 days battery life smartphone at 4639 rupees discount from flipkart end of season sale, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

लॉन्च प्राइस से 4,639 रुपये सस्ता हुआ Samsung का 50MP OIS कैमरा, 2 दिन की बैटरी लाइफ वाला बेस्ट 5G फोन

Samsung Galaxy M35 5G Offer: फ्लिपकार्ट की एंड ऑफ सीजन सेल में Galaxy M35 5G फोन 4000 रुपये से ज्यादा की छूट पर मिल रहा है। इस फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी और बढ़िया 50MP OIS कैमरा है।

Wed, 18 Dec 2024 07:14 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
लॉन्च प्राइस से 4,639 रुपये सस्ता हुआ Samsung का 50MP OIS कैमरा, 2 दिन की बैटरी लाइफ वाला बेस्ट 5G फोन

Samsung Galaxy M35 5G at Massive Discount: अगर आप सैमसंग ब्रांड लवर हैं और मिड-बजट में एक अच्छा कैमरा और बैटरी वाला स्मार्टफोन सर्च कर रहे हैं तो Samsung Galaxy M35 5G आपके लिए बेस्ट है। यह फोन फ्लिपकार्ट की एंड ऑफ सीजन सेल में 4000 रुपये से ज्यादा की छूट पर मिल रहा है। गैलेक्सी M35 5G फोन 6000mAh की बड़ी बैटरी और बढ़िया 50MP OIS कैमरा के साथ आता है। चलिए आपको डिटेल में बताते हैं फ्लिपकार्ट की एंड ऑफ सीजन सेल में मिलने वाली इस डील के बारे में:

Samsung Galaxy M35 5G पर 4000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट

सैमसंग का यह 5G स्मार्टफोन तीन अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट में आता है। हम यहां 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की बात कर रहे हैं। गैलेक्सी M35 5G को 19,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन फ्लिपकार्ट की एंड ऑफ सीजन सेल में सीधे 4,639 रुपये सस्ता मिल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:200MP कैमरा वाले Samsung Galaxy S25 सीरीज 22 जनवरी को हो सकती लॉन्च, हुआ खुलासा

इसके साथ ही आप बैंक और एक्सचेंज छूट के साथ फोन को 1250 रुपये की छूट पर खरीद सकते हैं। DBS क्रेडिट कार्ड पर ईएमआई का ऑप्शन चुनते हैं तो 1,250 रुपये का डिस्काउंट मिल जाएगा। फोन को तीन कलर ऑप्शन डार्क ब्लू, लाइट ब्लू और ग्रे में खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy M35 5G में मिलेंगे ये खास फीचर्स

Samsung का यह धांसू 5G फोन 6.6 इंच के सुपर AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें Exynos 1380 SoC प्रोसेसर है जो Mali G68 MP5 GPU के साथ आता है। Galaxy M35 5G में मिलने वाले कैमरा की बात करें तो इस फोन में 50MP का OIS मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP मैक्रो सेंसर के साथ आता है। फोन के फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा है।

Samsung Galaxy M35 5G के इस फोन में बड़ी 6,000mAh बैटरी मिलेगी जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन एक बार 100% चार्ज करने पर 2 दिन तक चल सकता है। लेटेस्ट फोन Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिलकुल नए डिज़ाइन के साथ Samsung ला रहा एक लो-बजट फोन, मिलेगी पावरफुल बैटरी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।