₹7999 में 32MP सेल्फी और 50MP मेन कैमरा वाला फोन, एकदम iPhone जैसा डिजाइन buy 32mp selfie and 50mp main camera phone tecno spark 20 in just 7999 rupees on amazon, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

₹7999 में 32MP सेल्फी और 50MP मेन कैमरा वाला फोन, एकदम iPhone जैसा डिजाइन

चाइनीज टेक कंपनी Tecno का पावरफुल स्पेसिफिकेशंस वाला स्मार्टफोन Spark 20 ग्राहकों को खास ऑफर्स के साथ खरीदने का मौका मिल रहा है। फोन में 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है और यह 18W चार्जिंग ऑफर करता है।

Wed, 22 May 2024 11:04 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान 
share
₹7999 में 32MP सेल्फी और 50MP मेन कैमरा वाला फोन, एकदम iPhone जैसा डिजाइन

अगर आप कम कीमत पर दमदार सेल्फी कैमरा वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो बेहतरीन मौका ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर मिल रहा है। यहां ग्राहकों को 32MP सेल्फी कैमरा वाला स्मार्टफोन 8000 रुपये से भी कम में खरीदने का विकल्प दिया जा रहा है। खास डील का फायदा ग्राहकों को Tecno Spark 20 पर मिल रहा है, जो iPhone जैसे बैक पैनल डिजाइन के साथ आता है।

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर का बजट डिवाइस DTS सपोर्ट वाले डुअल स्पीकर्स के अलावा ऐपल आईफोन के डायनमिक आईलैंड से मिलते-जुलते फीचर डायनमिक पोर्ट के साथ आता है। इस डिवाइस में हाई-रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले से लेकर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। पंच-होल 32MP सेल्फी कैमरा भी इस फोन का हिस्सा बना है। आइए जानते हैं कि इसपर कौन से ऑफर्स मिल रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:50MP सेल्फी कैमरा वाला नया Samsung फोन, खुश कर देगी Galaxy F55 5G की कीमत

डिस्काउंट पर ऐसे खरीदें Spark 20

टेक्नो स्मार्टफोन को ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर 8,999 रुपये कीमत पर लिस्ट किया गया है। यह कीमत 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरियंट की है। अगर ग्राहक चुनिंदा Citibank Credit Card की मदद से भुगतान या फिर EMI लेनदेन करते हैं तो आपको 1000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद फोन की कीमत 7,999 रुपये रह जाएगी।

पुराने फोन के बदले ग्राहकों को 8,500 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसकी वैल्यू पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करती है। आप एकसाथ बैंक और एक्सचेंज ऑफर का फायदा नहीं ले सकते। यह फोन साइबर वाइट, ग्रैविटी ब्लैक और मैजिक स्किन ब्लू जैसे कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹10,000 से कम में मिल रहे जबरदस्त 5G फोन, Samsung और Nokia सब लिस्ट में

Tecno Spark 20 के स्पेसिफिकेशंस

टेक्नो स्मार्टफोन में 6.56 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 720x1612 पिक्सेल रेजॉल्यूशन के साथ आता है। यह डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Helio G85 प्रोसेसर दिया गया है और 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज मिलता है। बैक पैनल पर 50MP डुअल कैमरा के अलावा इस फोन में 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसकी 5000mAh बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट ऑफर करती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।