Diwali से पहले सस्ते हो गए boAt के प्रीमियम इयरबड्स, टॉप मॉडल्स केवल ₹1299 से शुरू boAt TWS earbuds got cheaper ahead of diwali now get these models from just 1299 rupees, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Diwali से पहले सस्ते हो गए boAt के प्रीमियम इयरबड्स, टॉप मॉडल्स केवल ₹1299 से शुरू

ग्राहकों को boAt इयरबड्स बंपर डिस्काउंट पर खरीदने का मौका मिल रहा है और केवल 1299 रुपये की शुरुआती कीमत पर प्रीमियम TWS बड्स खरीदे जा सकते हैं। हम एकसाथ टॉप डील्स लेकर आए हैं।

Wed, 2 Oct 2024 11:59 AMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Diwali से पहले सस्ते हो गए boAt के प्रीमियम इयरबड्स, टॉप मॉडल्स केवल ₹1299 से शुरू

फेस्टिव सीजन की शुरुआत होने वाली है और इससे पहले मार्केट में फेस्टिव सेल्स का दौर शुरू हो गया है और ढेरों प्रोडक्ट्स पर बड़ा डिस्काउंट मिल रहे हैं। अगर आपको नए इयरबड्स खरीदने हैं तो देसी ब्रैंड boAt की ओर से ऑफर किए जा रहे प्रीमियम इयरबड्स पर बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। boAt के सिग्नेचर साउंड के साथ आने वाले TWS बड्स पर मिल रही डील्स और इनके फीचर्स की लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं।

boAt Airdopes Supreme

खास AI ENx टेक्नोलॉजी और विंड नॉइस रिडक्शन ऑफर करने वाले इयरबड्स के साथ अच्छा कॉलिंग एक्सपीरियंस मिलता है। स्पेशल ऑडियो ऑफर करने वाले इन इयरबड्स को फुल चार्ज करने पर इनसे 50 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक टाइम मिल जाता है और इन्हें 1,299 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर ऑर्डर करने का विकल्प मिल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केवल ₹499 शुरू हैं वायरलेस इयरबड्स,₹1000 से कम में Amazon Sale की बेस्ट डील्स

boAt Nirvana Ion ANC Pro

स्टाइल और प्रीमियम ऑडियो क्वॉलिटी दोनों चाहिए तो इन इयरबड्स को 1,499 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदा जा सकता है। इनमें खास LDAC टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया गया है, जिससे हाई-रेजॉल्यूशन ऑडियो एकदम क्रिस्टल क्लियर सुना जा सकता है। कमाल की बात है कि इन्हें फुल चार्ज करने के बाद 120 घंटे तक म्यूजिक सुना जा सकेगा। ये इयरबड्स भी ANC ऑफर करते हैं।

boAt Nirvana Space

अगर आपका बजट 2000 रुपये तक है तो 1,999 रुपये कीमत पर ये इयरबड्स बेहतरीन फीचर्स ऑफर कर रहे हैं। इनमें 32dB तक ऐक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) का सपोर्ट दिया गया है और स्टेम डिजाइन के साथ कंफर्टेबल फिट मिलता है। इन इयरबड्स में खास 360 डिग्री स्पेशल ऑडियो फीचर दिया गया है, जो इमर्सिव म्यूजिक एक्सपीरियंस देता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Windows 11 Pro वाला HP लैपटॉप केवल 20 हजार रुपये में, Amazon Sale में बंपर छूट

boAt Nirvana IVY

प्रीमियम इयरबड्स में 360 डिग्री स्पेशल ऑडियो का सपोर्ट हेड ट्रैकिंग के साथ दिया गया है। साथ ही इसमें 50dB तक ऐक्टिव नॉइस कैंसिलेशन मिलता है, जिससे कॉलिंग के दौरान नॉइस परेशान नहीं करता। इसके अलावा ASAP फास्ट चार्जिंग के साथ इन्हें केवल चंद मिनट चार्ज करने के बाद घंटों म्यूजिक सुना जा सकता है। इयरबड्स में गूगल फास्ट पेयर सपोर्ट दिया गया है और ये 3,299 रुपये में खरीदने का विकल्प मिल रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।