सीधे ₹5209 सस्ता हुआ Samsung का 50MP एंटी-शेक कैमरा, AI फीचर, 4 साल नए जैसा रहने वाला फोन Big news Samsung 4 years update AI smartphone at 5209 rupees discount 120hz display 32MP selfie camera, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

सीधे ₹5209 सस्ता हुआ Samsung का 50MP एंटी-शेक कैमरा, AI फीचर, 4 साल नए जैसा रहने वाला फोन

Samsung Galaxy at Massive Discount: Samsung का मिड-रेंज फोन अमेजन पर 5000 रुपये से ज्यादा के डिस्काउंट पर मिल रहा है। यह फोन 50 मेगापिक्सेल के OIS कैमरा, 120Hz डिस्प्ले, Exynos 1380 प्रोसेसर और 4 साल के OS अपडेट के साथ आता है।

Thu, 14 Nov 2024 04:31 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
सीधे ₹5209 सस्ता हुआ Samsung का 50MP एंटी-शेक कैमरा, AI फीचर, 4 साल नए जैसा रहने वाला फोन

Samsung Galaxy at Massive Discount: भारत के सबसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड Samsung का मिड-रेंज फोन अमेजन पर 5000 रुपये से ज्यादा के डिस्काउंट पर मिल रहा है। यह फोन 50 मेगापिक्सेल के OIS कैमरा, 120Hz डिस्प्ले, Exynos 1380 प्रोसेसर और 4 साल के OS अपडेट के साथ आता है। हम यहां Samsung Galaxy A55 5G की बात कर रहे हैं जो इस समय अमेजन पर बम्पर डिस्काउंट पर उपलब्ध है। इसके साथ ही फोन पर बैंक और एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिल रहा है जिससे फोन की कीमत और कम हो जाएगी।

Samsung Galaxy A55 5G पर 5000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट

सैमसंग गैलेक्सी A55 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज को 36,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह फोन इस समय अमेजन पर 5209 सस्ता बेच रहा है। आप अमेजन से अभी इस फोन को 31,790 रुपये में खरीद सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹17000 सस्ता हुआ Samsung का AI फीचर, 50MP कैमरा, 7 साल तक नए जैसा रहने वाला फोन

इस फोन को पंजाब नेशनल बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ खरीदने पर 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल जाएगा। इसके साथ ही अगर आप पुराना फोन एक्सचेंज कर नया खरीदते हैं तो आपको 25,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं।

Samsung Galaxy A55 5G में मिलेंगे ये खास फीचर्स

इस फोन में 6.6 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले है। फोन के डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है। यह फोन Exynos 2480 प्रोसेसर पर काम करता है। फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा, 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 5MP का मैक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिलेगा। फोन में 5000mAh की दमदार बैटरी है। इसके अलावा इसमें ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, IP67 रेटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹25000 से कम में खरीदें 43 इंच के दमदार Smart TV, इन टॉप-3 मॉडल पर सबसे बड़ी छूट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।