BGMI गेम में आया क्लासिक क्रेट, ढेर सारे इनाम और स्किन पाने का बड़ा मौका BGMI brings classic crate with many rewards and skins Here is how to get benefits, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

BGMI गेम में आया क्लासिक क्रेट, ढेर सारे इनाम और स्किन पाने का बड़ा मौका

लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) में एक नया क्लासिक क्रेट शामिल किया गया है। इस क्रेट में ढेर सारे रिवॉर्ड्स शामिल किए गए हैं और इन्हें इन गेम करेंसी के जरिए खरीदा जा सकता है।

Fri, 31 May 2024 03:55 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दु्स्तान
share
BGMI गेम में आया क्लासिक क्रेट, ढेर सारे इनाम और स्किन पाने का बड़ा मौका

लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम Battlegrounds Mobile India (BGMI) भारत में खूब पसंद किया जाता है और लाखों लोग ये गेम खेलते हैं। इस गेम को लगातार नए अपडेट्स मिलते रहते हैं और इनके साथ गेमप्ले मजेदार बन जाता है। इस गेम में कई तरह के क्रेट्स शामिल किए जाते हैं, जिनके जरिए ढेरों रिवॉर्ड्स या इनाम प्लेयर्स को मिलते हैं। हाल ही में BGMI मेन क्लासिक क्रेट शामिल किया गया है।

गेम में क्लासिक क्रेट के अलावा प्रीमियम और सप्लाई क्रेट्स मिलते हैं, जो अलग-अलग तरह के रिवॉर्ड्स ऑफर करते हैं। अब गेम का हिस्सा बने क्लासिक क्रेट में प्रीमियम आउटफिट से लेकर लीजेंड्री वेपन स्किन रिवॉर्ड के तौर पर मिल रही है। नए क्रेट के साथ गेमर्स को Squeaklogy सेट के अलावा Honey Badger भी ऑफर किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BGMI गेम खेलने वालों के पास 2 करोड़ रुपये जीतने का मौका, फौरन करें रजिस्ट्रेशन

यहां देख सकते हैं रिवॉर्ड्स की लिस्ट

क्लासिक क्रेट में नए बैकपैक से लेकर वेपन स्किन और नया हेलमेट सब दिया गया है। हालांकि, क्लासिक क्रेट से रिवॉर्ड जीतने के लिए इन-गेम करेंसी खर्च करनी होती है और UC के जरिए रिवॉर्ड्स मिलते हैं। एक बार ड्रॉ के लिए 60UC और 10 बार ड्रॉ के लिए 540 UC खर्च करने होंगे। आइए बताते हैं कि इस क्रेट से आप कौन-कौन से रिवॉर्ड्स जीत सकते हैं।

- Squeaklogy Set

- Squeaklogy Cover

- Squeaklogy Honey Badger skin

- Squeaklogy Helmet skin

- Sweet Bunny Set

- Sweet Bunny Backpack skin

- Silly Kitten Backpack skin

- Kitten Wand Crowbar skin

- Pastel Puff M16A4 skin

- Amplifier Set

- FM/AM Helmet skin

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Free Fire गेम में बनना है विनर, बेस्ट रहेगा इन गन्स का इस्तेमाल; देखें लिस्ट

यह है क्रेट से रिवॉर्ड जीतने का तरीका

- सबसे अपने ओपने डिवाइस में BGMI गेम ओपेन करें।

- अब स्क्रीन पर दाईं ओर सबसे ऊपर दिए गए क्रेट ऑप्शन पर टैप करें।

- इसके बाद आपको क्लासिक क्रेट मिल जाएंगे।

- अब आप UC के जरिए ड्रॉ करते हुए रिवॉर्ड्स जीत सकते हैं।

आपको बता दें, 30 मई से लाइव हुआ यह क्लासिक क्रेट जून के आखिर तक ऐक्टिव रहेगा। इसके अलावा हाल ही में गेम डिवेलपर क्राफ्टॉन ने BGMI 3.2 अपडेट रिलीज किया है। यह अपडेट अभिनेता रणवीर सिंह के कैरेक्टर से लेकर मेचा फ्यूजन थीम तक को लेकर आया है और स्टील आर्क शिप भी इसमें देखने को मिल रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।