Google पर मत करना भरोसा! AI ओवरव्यू में दिखा रहा है गलत कस्टमर केयर नंबर
गूगल के AI ओवरव्यू में दिखने वाले कस्टमर केयर नंबर झूठे हो सकते हैं और इस बारे में नई रिपोर्ट सामने आई है। कंपनी ने खुद कहा है कि यूजर्स को सावधान रहना चाहिए।

साल 2024 में Google ने AI Overviews फीचर लॉन्च किया था, जिसका मकसद यह था कि यूजर्स को जानकारी जल्दी और आसानी से मिल सके। इसके चलते अब आपको अलग-अलग वेबसाइट्स पर जाकर जानकारी ढूंढने की जरूरत नहीं है। AI Overviews सीधे सर्च रिजल्ट्स के ऊपर एक छोटी समरी दिखाता है। यह फीचर सुविधाजनक जरूर है, लेकिन नई रिपोर्ट्स के मुताबिक यह यूजर्स को नए तरह के स्कैम्स का शिकार भी बना सकता है।
Wired की रिपोर्ट के मुताबिक, स्कैमर्स अब AI Overviews का इस्तेमाल करके फेक कस्टमर केयर नंबर गूगल पर शेयप कर रहे हैं। लंबे समय से, स्कैमर्स Google Search में फेक नंबर डालकर लोगों को शिकार बना रहे हैं। अब AI Overviews इन नंबर्स सीधे समरी में दिखाता है, जिससे यूजर्स के लिए असली कंपनी के बजाय स्कैमर्स के जाल में फंसना आसान हो गया है।
इसलिए दिखाए जा रहे हैं गलत नंबर
समस्या की जड़ AI Overviews के काम करने के तरीके में है। जब कोई यूजर किसी कंपनी का कस्टमर केयर नंबर सर्च करता है, तो AI उस नंबर को उन वेबसाइट्स से समरी में शामिल कर देता है, जो कम ट्रैफिक वाली हो सकती हैं। कई बार ये नंबर फेक होते हैं और स्कैमर्स इन्हें इस्तेमाल करके यूजर्स से पर्सनल जानकारी या पैसे चोरी करने की कोशिश करते हैं।
सबसे बड़ा खतरा यह है कि लोग AI-जेनरेटेड समरी पर भरोसा कर लेते हैं। ये फीचर जानकारी को फैक्ट के तौर पर पेश करता है, लेकिन यह इसके सच होने को कन्फर्म नहीं करता। इसलिए फेक या भ्रामक नंबर भी असली लग सकते हैं, जिससे आर्थिक या पहचान से जुड़े नुकसान का खतरा बढ़ जाता है।
गूगल ने कहा कि सावधान रहना जरूरी
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि स्कैमर्स इन नंबरों को कई कम जानी-पहचानी वेबसाइट्स पर डालकर AI Overviews में आने का रास्ता बनाते हैं। Google ने इस समस्या को पहचानते हुए कुछ सिक्योरिटी सॉल्यूशंस लागू किए हैं, लेकिन कंपनी खुद भी कहती है कि यूजर्स को सावधान रहना चाहिए।
AI ओवरव्यू पर भरोसा करना ना करें
सबसे आसान तरीका यह है कि AI Overviews में दिखाई गई हर जानकारी पर भरोसा ना करें। खासकर कस्टमर केयर नंबर की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट या अन्य भरोसेमंद सोर्सेज से कन्फर्म करना जरूरी है। इसके अलावा कभी भी कस्टम केयर एग्जक्यूटिव से बात करते वक्त अपनी पर्सनल जानकारी शेयर ना करें, केवल वही जानकारी दें जो बताना जरूरी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन