रोज 5 रुपये से कम में अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा दोनों का मजा, यह है सबसे बढ़िया रीचार्ज प्लान best value recharge plan offering unlimited calling and data under 5 rupees per day, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

रोज 5 रुपये से कम में अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा दोनों का मजा, यह है सबसे बढ़िया रीचार्ज प्लान

अगर आप किसी वैल्यू प्लान की तलाश में हैं, जो सस्ते में आपको डाटा और कॉलिंग दोनों का मजा दे तो हम बेस्ट रीचार्ज की जानकारी लेकर आए हैं। यह प्लान एयरटेल की ओर से ऑफर किया जा रहा है और सालभर की वैलिडिटी देता है।

Fri, 21 June 2024 10:45 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
रोज 5 रुपये से कम में अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा दोनों का मजा, यह है सबसे बढ़िया रीचार्ज प्लान

कई टेलिकॉम सब्सक्राइबर्स ऐसे होते हैं, जो ज्यादातर वक्त WiFi से कनेक्ट रहते हैं और ज्यादा डाटा इस्तेमाल नहीं करते। हम ऐसे सब्सक्राइबर्स को ऐसे एक प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं, जिसमें सालभर के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा का मजा मिलता है। यह प्लान बेहतरीन वैल्यू ऑफर करता है और इसमें रोज का खर्च 5 रुपये से भी कम आएगा। फर्क बस इतना है कि यह रीचार्ज प्लान डेली डाटा नहीं ऑफर करता।

बेहतरीन वैल्यू ऑफर करने वाला प्रीपेड रीचार्ज प्लान भारत की तीन सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनियों रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया (Vi) इनमें से एक एयरटेल की ओर से पेश किया गया है। यह रीचार्ज प्लान रोज के 5 रुपये से कम में अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS और डाटा जैसे फायदे दे रहा है। तय है कि अगर आप हैवी-डाटा यूजर नहीं हैं तो इस प्लान से बेहतर रीचार्ज आपको दूसरा कोई नहीं लगेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केवल 202 रुपये में 13 OTTs का मजा, इस प्लान से रीचार्ज किया तो मजे ही मजे

एयरटेल का 1,799 रुपये वाला रीचार्ज प्लान

एयरटेल के वैल्यू प्लान से रीचार्ज करने वाले सब्सक्राइबर्स को पूरे एक साल यानी कि 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसके अलावा कुल 3600 SMS और 24GB डाटा भी पूरे वैलिडिटी पीरियड के लिए दिया गया है। यानी कि यूजर्स चाहें तो इस डाटा का इस्तेमाल एकसाथ कर सकते हैं या फिर इसे आखिर तक बचाकर रख सकते हैं। यह प्लान उनके लिए बेस्ट है, जिन्हें कॉलिंग ज्यादा करनी है और डेली मोबाइल डाटा की जरूरत नहीं है।

अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो यह रीचार्ज प्लान Apollo 24/7 Circle का 3 महीने का ऐक्सेस ऑफर करता है। इसके अलावा फ्री Hellotunes और Wynk Music का सब्सक्रिप्शन भी मिल जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:39 रुपये के रीचार्ज में अनलिमिटेड डाटा, इस छोटू प्लान को चुनने से मत चूक जाना

अनलिमिटेड 5G डाटा का मजा भी मिलेगा

अच्छी बात यह है कि इस प्लान की कीमत 239 रुपये से ज्यादा होने के चलते एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा मिलेगा। इसके लिए सब्सक्राइबर के क्षेत्र में एयरटेल की 5G सेवाएं उपलब्ध होनी चाहिए और उसके पास 5G सपोर्ट वाला स्मार्टफोन होना अनिवार्य है। अगर ऐसा है तो इस प्लान से अच्छा लंबी वैलिडिटी वाला विकल्प आपके लिए दूसरा हो ही नहीं सकता।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।