₹10 हजार से कम में बेस्ट 5G फोन डील, 50MP AI कैमरा और 128GB स्टोरेज का मजा best 50MP AI camera smartphone deal on Amazon Check iQOO Z9 Lite 5G offers, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

₹10 हजार से कम में बेस्ट 5G फोन डील, 50MP AI कैमरा और 128GB स्टोरेज का मजा

अगर आपको नया 5G स्मार्टफोन खरीदना है और आपका बजट 10 हजार रुपये से कम है तो खास डील का फायदा iQOO Z9 Lite 5G पर मिल रहा है। इसपर बैंक ऑफर और एक्सचेंज डिस्काउंट का फायदा लिया जा सकता है।

Mon, 22 July 2024 03:15 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
₹10 हजार से कम में बेस्ट 5G फोन डील, 50MP AI कैमरा और 128GB स्टोरेज का मजा

बजट सेगमेंट में एक के बाद एक ढेरों दमदार स्मार्टफोन्स लॉन्च हुए हैं और अब 5G स्मार्टफोन्स भी 10 हजार रुपये से कम कीमत में ऑर्डर किए जा सकते हैं। बीते दिनों Vivo से जुड़े ब्रैंड iQOO की ओर से बजट फोन iQOO Z9 Lite 5G लॉन्च किया गया है। इस फोन में पावरफुल MediaTek प्रोसेसर के साथ अलावा 50MP AI कैमरा सेटअप दिया गया है। फीचर्स के मामले में यह डिवाइस बाकी विकल्पों के मुकाबले कहीं दमदार है।

iQOO Z9 Lite 5G पर मिल रहे खास ऑफर्स

बजट सेगमेंट में प्रीमियम डिजाइन और फीचर्स ऑफर करने वाले डिवाइस का 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला बेस वेरियंट अमेजन पर लिमिटेड टाइम डील के चलते केवल 10,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। इस फोन के लिए चुनिंदा बैंक कार्ड्स से भुगतान करने की स्थिति में 10 प्रतिशत एक्सट्रा डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद फोन की कीमत 10 हजार रुपये से कम रह जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:50MP सेल्फी कैमरा वाले Vivo फोन पर छूट, 256GB स्टोरेज मॉडल ₹3000 सस्ता

पुराना फोन एक्सचेंज करने की स्थिति में 9,900 रुपये तक का अधिकतम डिस्काउंट मिल सकता है और इसकी वैल्यू पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करती है। iQOO डिवाइस दो कलर ऑप्शंस- एक्वा फ्लो और मोका ब्राउन में खरीदा जा सकता है।

ऐसे हैं iQOO Z9 Lite 5G के स्पेसिफिकेशंस

iQOO डिवाइस में 6.56 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 840nits की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। दमदार परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है और Android 14 पर आधारित FunTouch 14 सॉफ्टवेयर स्किन दी गई है। ऑथेंटिकेशन के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹1000 से कम में सबसे धांसू डील, boAt की मैप वाली स्मार्टवॉच पर सबसे बड़ी छूट

कैमरा सेटअप की बात करें iQOO Z9 Lite 5G के बैक पैनल पर 50MP प्राइमरी और 2MP डेप्थ सेंसर वाला डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। इस डिवाइस की 5000mAh बैटरी को 15W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग फीचर का सपोर्ट दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।