₹20 हजार से कम में 108MP कैमरा वाले बेस्ट फोन, वनप्लस और शाओमी भी लिस्ट में best 108mp camera phones under 20000 rupees list includes oneplus and xiaomi too, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

₹20 हजार से कम में 108MP कैमरा वाले बेस्ट फोन, वनप्लस और शाओमी भी लिस्ट में

अगर आपको पावरफुल 108MP कैमरा वाला स्मार्टफोन 20 हजार रुपये से कम कीमत पर ढेरों स्मार्टफोन्स खरीदे जा सकते हैं। इस लिस्ट में वनप्लस से लेकर रियलमी और शाओमी तक के प्रीमियम फीचर्स वाले फोन शामिल हैं।

Mon, 11 March 2024 07:15 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
₹20 हजार से कम में 108MP कैमरा वाले बेस्ट फोन, वनप्लस और शाओमी भी लिस्ट में

नया फोन खरीदना चाहते हैं और कैमरा परफॉर्मेंस से समझौता नहीं करना चाहते तो ढेरों ऑप्शंस बजट सेगमेंट में मौजूद हैं। 20 हजार रुपये से कम कीमत में 108MP कैमरा वाले कई स्मार्टफोन्स मौजूद हैं। हम ऐसे डिवाइसेज की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनमें 108MP कैमरा के अलावा बेहतरीन परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिजाइन मिलता है। इन डिवाइसेज की लिस्ट में वनप्लस, रियलमी और शाओमी सब शामिल हैं।

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G

सेगमेंट के बेस्ट डिवाइस के तौर पर यह फोन खरीदा जा सकता है, जिसमें 6.72 इंच का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 695 5G प्रोसेसर के अलावा 108MP मेन कैमरा मिलता है। 16MP सेल्फी कैमरा वाले फोन का बेस मॉडल 17,999 रुपये में मिल रहा है और चुनिंदा बैंक कार्ड्स से भुगतान पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:32MP सेल्फी कैमरा वाला Motorola फोन ₹5000 सस्ता, ये रही बेस्ट कैमरा फोन डील

Realme 11 5G

रियलमी फोन में 6.72 इंच का डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6100+ 5G प्रोसेसर दिया गया है। डिवाइस के कैमरा सेटअप में 108MP प्राइमरी कैमरा सेंसर के अलावा 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर मिलता है। इसकी 5000mAh बैटरी को 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यह अमेजन पर 18,149 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेस्ट कैमरा वाले ₹30,000 से सस्ते 5G फोन, लिस्ट में शाओमी और रियलमी भी

Redmi Note 13 5G

शाओमी स्मार्टफोन में हाई रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच का FHD+ pOLED डिस्प्ले दिया गया है। दमदार परफॉर्मेंस के लिए Mediatek Dimensity 6080 प्रोसेसर मिलता है। बेहतरीन फोटोग्राफी एक्सपीरियंस के लिए इसमें 108MP मेन कैमरा दिया गया है और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000mAh बैटरी मिलती है। यह फोन 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है और इसपर 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।