पुराने iPhone मॉडल्स पर हजारों का डिस्काउंट, पर अभी खरीदने की गलती मत करना Apple iphone models on huge discount but you must avoid buying one now here is why, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

पुराने iPhone मॉडल्स पर हजारों का डिस्काउंट, पर अभी खरीदने की गलती मत करना

पुराने iPhone मॉडल्स पर अब तक की सबसे बड़ी छूट का फायदा सेल के दौरान मिलने वाला है। ऐसे में अभी प्राइस-कट के बाद ग्राहकों को फोन खरीदने से रुकना चाहिए। 

Fri, 12 Sep 2025 10:48 AMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
पुराने iPhone मॉडल्स पर हजारों का डिस्काउंट, पर अभी खरीदने की गलती मत करना

ऐपल की ओर से बीते दिनों iPhone 17 सीरीज लॉन्च की गई है और इसके बाद पुराने iPhone मॉडल्स को बड़ा प्राइस कट मिला है। चुनिंदा पुराने iPhone मॉडल्स की कीमत पर सीधे 10 हजार रुपये की कटौती की गई है। इसके अलावा अन्य चुनिंदा डिवाइसेज और भी सस्ते मिल रहे हैं। हालांकि, अभी आपको कोई भी पुराना आईफोन नहीं खरीदना चाहिए। आइए आपको इसकी वजह बताते हैं।

हर साल लेटेस्ट iPhone मॉडल्स लॉन्च होने के बाद पुराने लाइनअप की कीमत कम कर दी जाती है। ऐसा इसलिए किया जाता है, जिससे पुराना स्टॉक खत्म किया जा सके और कंपनी लेटेस्ट मॉडल्स पर फोकस कर सके। ऐपल अपनी आधिकारिक वेबसाइट से पुराने iPhone मॉडल्स को डिस्कॉन्टिन्यू कर देता है, हालांकि अन्य स्टोर्स पर उन्हें सस्ते में खरीदा जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फनी! Samsung ने उड़ाया Apple का मजाक, iPhone 17 लॉन्च के बाद मारा ये तंज

अभी इसलिए मत खरीदना पुराने iPhone

अगर आप iPhone 16 सीरीज या फिर iPhone 17 सीरीज का कोई डिवाइस खरीदना चाहते हैं तो करीब दो सप्ताह इंतजार करने में समझदारी है। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स Amazon और Flipkart दोनों पर 23 सितंबर से सबसे बड़ी एनुअल सेल्स शुरू होने जा रही हैं। Great Indian Festival Sale और Big Billion Days Sale के दौरान इन डिवाइसेज पर अलग से खास ऑफर्स मिलेंगे।

एक बार प्राइस-कट मिल चुका है तो डिवाइसेज तो सस्ते हो ही चुके हैं। उनकी कीमत नए प्राइस से ज्यादा नहीं बढ़ेगी। ऐसे में अगर अलग से बैंक ऑफर्स और डिस्काउंट्स का फायदा मिलने वाला है तो अभी फोन क्यों खरीदना। बेहतर रहेगा कि आप सेल के दौरान मिलने वाले ऑफर्स का इंतजार करें। यह तय है कि चुनिंदा iPhone मॉडल्स सेल के दौरान अब तक की सबसे कम कीमत पर मिलने वाले हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सवा लाख रुपये वाले नए iPhone का उड़ रहा मजाक, लोगों ने कहा- 'पगला है ऐपल'

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर चुनिंदा बैंक कार्ड्स के साथ अतिरिक्त छूट का फायदा दिया जाएगा। हालांकि, सबसे बड़ा डिस्काउंट लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा। ऐसे में आपको सेल शुरू होते ही तैयार रहना होगा और फटाफट ऑर्डर प्लेस करना होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।