मौका! स्मार्ट टीवी पर सबसे तगड़ी डील, केवल ₹6660 में मिलने लगा 32 इंच मॉडल Amazon smart TV deal get 32 inch model in just 6660 rupees here are the details, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

मौका! स्मार्ट टीवी पर सबसे तगड़ी डील, केवल ₹6660 में मिलने लगा 32 इंच मॉडल

ग्राहकों को बंपर डिस्काउंट के चलते 32 इंच स्क्रीन साइज वाला Smart TV बेहद सस्ते में खरीदने का मौका दिया जा रहा है। Amazon से यह स्मार्ट टीवी बड़ी छूट पर खरीदा जा सकता है।

Mon, 7 April 2025 09:03 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
मौका! स्मार्ट टीवी पर सबसे तगड़ी डील, केवल ₹6660 में मिलने लगा 32 इंच मॉडल

बड़ी स्क्रीन वाला Smart TV खरीदने के लिए बड़ी रकम खर्च करनी पड़े, ऐसा जरूरी नहीं है। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर ग्राहकों को 32 इंच स्क्रीन साइज वाला Skywall Smart TV बेहद सस्ते में खास डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका मिल रहा है। इस मॉडल को पहले ही बड़ी छूट पर लिस्ट किया गया है और बैंक ऑफर अलग से दिया गया है।

बढ़िया छूट के बाद Amazon पर Skywall HD Ready Smart LED TV (32SWELS-PRO) लिस्टेड है और इसे सबसे सस्ते 32 इंच स्मार्ट टीवी के तौर पर ऑर्डर किया जा सकता है। इस टीवी में Dolby Vision और Dolby Atmos का सपोर्ट दिया गया है। इस तरह ना सिर्फ बेहतरीन विजुअल बल्कि शानदार ऑडियो एक्सपीरियंस भी इस स्मार्ट टीवी के साथ यूजर्स को दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अगले हफ्ते आ रहे हैं Xiaomi के नए स्मार्ट टीवी, घर में मिलेगा सिनेमाहॉल का मजा

ऑफर के साथ ऐसे खरीदें Smart TV

Skywall Smart TV को Amazon ने बढ़िया डिस्काउंट के बाद 7,399 रुपये कीमत पर लिस्ट किया है। इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड्स के साथ भुगतान करने की स्थिति में 1,500 रुपये तक का अधिकतम डिस्काउंट मिल सकता है। बैंक ऑफर का फायदा लिया जाए तो 10 प्रतिशत छूट के बाद टीवी केवल 6,660 रुपये में आपका हो जाएगा।

ऐसे हैं Skywall Smart TV के फीचर्स

बड़े 32 इंच स्क्रीन साइज वाले टीवी में फुल HD (1366x768 पिक्सल) रेजॉल्यूशन मिलेगा और 60Hz रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। कनेक्टिविटी ऑप्शंस की बात करें तो इस स्मार्ट टीवी में दो HDMI पोर्ट्स दिए गए हैं और दो USB पोर्ट्स मिलते हैं। इसके अलावा बेहतरीन ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए इसमें 30W क्षमता वाले स्पीकर्स Dolby Audio सपोर्ट के साथ दिए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छोटे से कमरे में शुरुआत और आज दुनिया की सबसे बड़ी AI कंपनी, कहानी Microsoft की

बात स्मार्ट फीचर्स की करें तो Smart TV में बिल्ट-इन WiFi, OTT ऐप्स सपोर्ट, क्रोमकास्ट, मीडिया सेंटर और Android 12 पर बेस्ड OS दिया गया है। इसमें माइक्रो डिमिंग और 2K HDR10 सपोर्ट भी ऑफर किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।