Airtel यूजर्स की चांदी, 5 रुपये रोज के खर्च में अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा भी airtel is offering unlimited voice calling and data in just five rupees per day, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Airtel यूजर्स की चांदी, 5 रुपये रोज के खर्च में अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा भी

भारत एयरटेल की ओर से एक ऐसा प्लान ऑफर किया जा रहा है, जिससे रीचार्ज करने पर ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग लिमिटेड डाटा के साथ मिलती है। यह प्लान सालभर की वैलिडिटी के साथ आता है और रोज का खर्च केवल 5 रुपये के करीब आता है।

Tue, 16 July 2024 05:58 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान  
share
Airtel यूजर्स की चांदी, 5 रुपये रोज के खर्च में अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा भी

टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल की ओर से जुलाई की शुरुआत में इसके रीचार्ज प्लान महंगे कर दिए गए हैं और अब चुनिंदा प्लान्स के साथ ही अच्छी वैल्यू मिल रही है। अगर आप भी किसी ऐसे प्लान की तलाश में हैं, जो कम कीमत पर लंबी वैलिडिटी और जबरदस्त फायदे देता हो तो हमने आपका काम आसान कर दिया है। एयरटेल के 2000 रुपये से सस्ते प्लान में सालभर की वैलिडिटी मिल जाती है और बेहतरीन वैल्यू मिल रही है।

अगर आप उन यूजर्स में से हैं, जो मोबाइल डाटा के बजाय WiFi ज्यादा इस्तेमाल करते हैं या फिर किसी और नंबर से डाटा ऐक्सेस करते हैं, तो वैल्यू प्लान का फायदा लिया जा सकता है। यह प्लान लिमिटेड डाटा के साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग ऑफर करता है। इसके अलावा अन्य एयरटेल थैंक्स बेनिफिट्स भी इस प्लान से रीचार्ज करने की स्थिति में मिल रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:150 रुपये से कम में 20 से ज्यादा OTT सेवाओं का मजा, Airtel यूजर्स की हो गई मौज

एयरटेल का बेस्ट वैल्यू वाला प्लान

भारती एयरटेल यूजर्स को जिस प्लान के साथ रोज का खर्च सबसे कम आ रहा है, वह पूरे एक साल यानी कि 365 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता है। इस प्लान की कीमत 1,999 रुपये है और इसमें एक दिन का खर्च 5.4 रुपये के करीब आता है। यह प्लान सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग का विकल्प देता है और इसमें रोज 100 SMS मिल जाते हैं।

सब्सक्राइबर्स को पूरे वैलिडिटी पीरियड के लिए कुल 24GB डाटा मिलता है। बाकी बेनिफिट्स की बात करें तो Apollo 24/7 Circle का तीन महीने का ऐक्सेस मिलता है और Free Hellotune का फायदा मिल जाता है। यह प्लान Wynk Music की मदद से गाने सुनने का मौका भी देता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केवल 11 रुपये में अनलिमिटेड डाटा दे रहा है Airtel, कमाल हैं ये तीन सीक्रेट प्लान

अनलिमिटेड 5G डाटा नहीं देता प्लान

ध्यान रहे कि एयरटेल यूजर्स को वैल्यू प्लान में अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा नहीं मिलता है। ऐसे में अगर आपको अनलिमिटेड 5G डाटा की जरूरत है और आप इसके लिए एलिजिबल हैं तो अन्य प्लान्स से रीचार्ज करना बेहतर होगा। कंपनी 2GB डेली डाटा वाले प्लान्स के साथ एलिजिबल यूजर्स को यह बेनिफिट दे रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।