Airtel यूजर्स की टेंशन खत्म, महीनेभर अनलिमिटेड 5G डाटा दे रहा है सबसे सस्ता प्लान Airtel is offering unlimited 5G data with this cheapest prepaid recharge plan here are the benefits, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Airtel यूजर्स की टेंशन खत्म, महीनेभर अनलिमिटेड 5G डाटा दे रहा है सबसे सस्ता प्लान

भारती एयरटेल ने बीते दिनों अपने प्रीपेड प्लान्स की कीमत में बदलाव किए हैं और सब्सक्राइबर्स सही प्लान की तलाश कर रहे हैं। यहां हम आपको उस प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके साथ अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा दिया जा रहा है।

Wed, 21 Aug 2024 06:59 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Airtel यूजर्स की टेंशन खत्म, महीनेभर अनलिमिटेड 5G डाटा दे रहा है सबसे सस्ता प्लान

भारतीय टेलिकॉम मार्केट की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक Bharti Airtel की ओर से जुलाई महीने की शुरुआत में इसके रीचार्ज प्लान महंगे कर दिए गए हैं। ऐसे में कई सब्सक्राइबर्स परेशान हैं और सही प्लान्स की तलाश कर रहे हैं। हम आपका काम आसान बनाते हुए उस सबसे सस्ते प्लान की जानकारी लेकर आए हैं, जो अनलिमिटेड 5G डाटा ऑफर कर रहा है।

पहले एयरटेल 239 रुपये और इससे ज्यादा कीमत वाले सभी प्रीपेड प्लान्स के साथ अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा दे रहा है लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब केवल उन्हीं प्लान्स के साथ अनलिमिटेड 5G डाटा मिल रहा है, जो 4G यूजर्स को कम से कम 2GB डेली डाटा ऑफर कर रहे हैं। ऐसा सबसे सस्ता प्लान अब 379 रुपये का है और इससे रीचार्ज करना समझदारी भरा फैसला होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:20 से ज्यादा OTT सब्सक्रिप्शन एकदम FREE, केवल Airtel यूजर्स के पास मौका

Airtel का सबसे सस्ता अनलिमिटेड 5G डाटा प्लान

भारती एयरटेल के जिन यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा मिल रहा है, उनके लिए 379 रुपये वाले प्लान से रीचार्ज करना समझदारी भरा फैसला है। इस प्लान से रीचार्ज करने पर सबसे कम कीमत में अनलिमिटेड 5G डाटा मिलने लगता है और किसी डेली डाटा लिमिट की टेंशन नहीं होती। यह प्लान पूरे 1 महीने यानी कि 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।

379 रुपये वाले प्रीपेड प्लान से रीचार्ज करने की स्थिति में एयरटेल सब्सक्राइबर्स को महीनेभर की वैलिडिटी के साथ सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS भेजने का विकल्प मिल जाता है। 4G यूजर्स को इस प्लान के साथ रोज 2GB डेली डाटा मिलता है। Airtel Xstream Play सब्सक्रिप्शन के साथ यूजर्स फ्री कंटेंट भी स्ट्रीम कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:FREE में डाटा और कॉलिंग दे रहा है Airtel, ग्राहकों को बड़ी राहत

अन्य बेनिफिट्स के तौर पर फ्री हेलोट्यून्स और Wynk Music का ऐक्सेस भी इस प्लान के साथ दिया जा रहा है। जिन यूजर्स के पास 5G स्मार्टफोन और जिनके क्षेत्र में एयरटेल की 5G सेवाएं उपलब्ध हैं, उन्हें बिना किसी लिमिट के 5G डाटा मिलता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।