Airtel का जबरदस्त प्लान: 6 रुपए रोज में 365 दिन तक चलेगा मोबाइल, मिलेगा Unlimited कॉलिंग और डेटा का फायदा
अगर आप एयरटेल यूजर हैं और एक साल तक चलने वाला प्लान खरीदना चाहते हैं तो रोज 6 रुपए खर्च कर मिल रहा अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS और डेटा बेनिफिट्स के साथ आता है।

अगर आप बार-बार मोबाइल रिचार्ज करने से परेशान हो चुके हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। Airtel अपने यूजर्स को एक ऐसा प्लान ऑफर करता है जिसकी वैलिडिटी पूरे 365 दिन यानी एक साल की है। खास बात यह है कि इस प्लान की कीमत 2500 रुपए से भी कम रखी गई है, जिससे यह प्लान बजट में बेहद जबरदस्त बन जाता है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS और डेटा बेनिफिट्स सब मिल जाते हैं। आइये आपको डिटेल में बताते हैं एयरटेल के सालभर चलने वाले दो सस्ते प्लान्स के बारे में:
Airtel के 2249 रुपए वाले प्लान में मिलते हैं ये शानदार बेनेफिट्स
Airtel का 2249 रुपए वाला प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो कम कीमत में लंबी वैलिडिटी चाहते हैं। इस प्लान में यूजर्स को पूरे 365 दिनों की सर्विस वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। यानी आप पूरे साल किसी भी नेटवर्क पर बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के कॉल कर सकते हैं।
इसके अलावा प्लान में कुल 30GB हाई-स्पीड डेटा भी दिया जाता है। यह डेटा पूरे साल के लिए होता है, इसलिए इसे यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकता है। साथ ही इसमें कुल 3600 SMS भी मिलते हैं। वहीं अगर इस प्लान के रोज के खर्च का हिसाब लगाया जाए तो आप प्लान की कीमत 6 रुपए रोज पड़ती है।
इस प्लान के साथ मिलते हैं ये एक्स्ट्रा फायदे
इस सालाना प्लान के साथ Airtel कुछ अतिरिक्त डिजिटल फायदे भी देता है। इसमें यूजर्स को Airtel Xstream Play का एक्सेस मिलता है जिससे कई तरह का एंटरटेनमेंट कंटेंट देखा जा सकता है। इसके अलावा इस प्लान में Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन भी शामिल किया गया है जिसकी कीमत करीब 4000 रुपए बताई जाती है। इससे यूजर्स फोटो एडिटिंग और डिजाइनिंग जैसे काम कर सकते हैं।
Airtel का 1849 रुपए वाला सस्ता सालाना प्लान
Airtel के पास 2249 रुपए से सस्त एक इयरली प्लान मौजूद है जिसकी कीमत 1849 है। इस प्लान में भी यूजर्स को 365 दिन की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा इसमें कुल 3600 SMS भी दिए जाते हैं। हालांकि इस प्लान में डेटा नहीं मिलता, इसलिए यह सिर्फ कॉलिंग के लिए बेहतर है। इस प्लान में भी Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन