India US trade deal vs Bangladesh US trade deal what is there for Pakistan भारत या बांग्लादेश, किसे मिली US संग बेहतर डील? मुंह ताकता रह गया जी हुजूरी करने वाला पाकिस्तान, Explainer Hindi News - Hindustan
More

भारत या बांग्लादेश, किसे मिली US संग बेहतर डील? मुंह ताकता रह गया जी हुजूरी करने वाला पाकिस्तान

बांग्लादेश ने अमेरिकी औद्योगिक और कृषि उत्पादों को अपने बाजार में प्राथमिकता देने पर सहमति जताई है। इनमें केमिकल, मेडिकल डिवाइस, मशीनरी, मोटर गाड़ियां और उनके पार्ट्स, सोया उत्पाद, डेयरी, बीफ, पोल्ट्री, मेवे और फल शामिल हैं।

Tue, 10 Feb 2026 12:23 PMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
भारत या बांग्लादेश, किसे मिली US संग बेहतर डील? मुंह ताकता रह गया जी हुजूरी करने वाला पाकिस्तान

India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में अंतरिम ट्रेड डील पर बनी सहमति के बाद अब हफ्तेभर के भीतर ही अमेरिका ने बांग्लादेश के साथ एक व्यापार समझौता कर लिया है। इस समझौते के तहत अमेरिका ने बांग्लादेश पर लगने वाले टैरिफ को भी कम कर दिया है। ऐसे में अब इस डील की भारत वाले समझौते के साथ तुलना शुरू हो गई है।

इससे पहले बांग्लादेश ने 12 फरवरी को होने वाले चुनाव से ठीक पहले सोमवार को अमेरिका के साथ पारस्परिक टैरिफ समझौते पर हस्ताक्षर किया है। इस समझौते के तहत अमेरिकी बाजार में बांग्लादेशी सामान पर लगने वाला टैरिफ 20 प्रतिशत से घटाकर 19 प्रतिशत कर दिया गया है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने कहा कि यह समझौता रोजगार बचाने और वैश्विक टेक्सटाइल सप्लाई चेन में बांग्लादेश की स्थिति मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है।

बांग्लादेश के लिए क्या खास?

बांग्लादेश के लिए 19 प्रतिशत टैरिफ राहत की खबर है। डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाली अमेरिकी सरकार ने अप्रैल पिछले साल बांग्लादेश पर 37 प्रतिशत टैरिफ लगाया था, जिसे अगस्त में घटाकर 20 प्रतिशत किया गया था। अब इसे और घटाकर 19 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं समझौते के तहत अमेरिका ने यह भी वादा किया है कि अमेरिकी कपास या मानव निर्मित फाइबर से बने बांग्लादेशी टेक्सटाइल और परिधान पर अमेरिकी बाजार में जीरो टैरिफ लगेगा। बांग्लादेश के फार्मास्युटिकल उत्पादों को भी अमेरिका में जीरो ड्यूटी एक्सेस मिलेगा। मछली और पेपरबोर्ड जैसे अन्य उत्पादों को भी शून्य ड्यूटी का लाभ दिया जाएगा।

अमेरिका को क्या मिलेगा?

इसके बदले बांग्लादेश ने अमेरिकी औद्योगिक और कृषि उत्पादों को अपने बाजार में प्राथमिकता देने पर सहमति जताई है। इनमें केमिकल, मेडिकल डिवाइस, मशीनरी, मोटर गाड़ियां और उनके पार्ट्स, सोया उत्पाद, डेयरी, बीफ, पोल्ट्री, मेवे और फल शामिल हैं। साथ ही बांग्लादेश अमेरिकी वाहन सुरक्षा और उत्सर्जन मानकों को स्वीकार करेगा, अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के प्रमाणन को मान्यता देगा और रीमैन्युफैक्चर्ड सामान पर आयात प्रतिबंध हटाएगा। समझौते के तहत राष्ट्रीय विमान सेवा बिमान बांग्लादेश 14 बोइंग विमान भी खरीदेगी।

भारत और बांग्लादेश में किसे मिला फायदे का सौदा?

यह समझौता ऐसे समय हुआ है जब हफ्तेभर पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ भी ट्रेड डील की घोषणा की थी। इस समझौते के तहत अब अमेरिकी बाजार में भारतीय निर्यात पर टैरिफ 18 प्रतिशत कर दिया गया है, जो बांग्लादेश से एक प्रतिशत कम है। इससे भारतीय निर्यातकों को अमेरिकी बाजार में अधिक मूल्य लाभ मिल सकता है। हालांकि टेक्सटाइल के मामले में बांग्लादेश को बढ़त मिल सकती है। अमेरिकी कपास या मानव निर्मित फाइबर से बने बांग्लादेशी कपड़ों पर शून्य टैरिफ लगेगा, जबकि भारत के परिधान पर 18 प्रतिशत टैरिफ लागू रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तो इस वजह से बन पाई भारत-US ट्रेड डील पर बात, ट्रंप के दूत ने किसे दिया क्रेडिट?
ये भी पढ़ें:हो गई US और बांग्लादेश में बड़ी डील, ट्रंप ने घटा दिया टैरिफ; यूनुस की तारीफ भी

मुंह ताकता रह गया पाकिस्तान

इन सब के बीच पाकिस्तान को करारा झटका लगा है। जहां भारतीय उत्पादों पर टैरिफ को कम कर 18 फीसदी कर दिया गया है, वहीं पाकिस्तान को अब भी 19 फीसदी टैरिफ देना होगा। यानी पाकिस्तान से वसूलने वाले आयात शुल्क पर अमेरिका ने कोई कटौती नहीं की है। भारत-US ट्रेड डील के बाद पाकिस्तानी शहबाज शरीफ और सैन्य प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को पहले ही ट्रोल कर रहे थे। पाकिस्तानी इस बात को लेकर तंज कस रहे हैं कि इतनी जी हुजूरी के बाद भी पाकिस्तान को कुछ नहीं मिला। अब अमेरिका और बांग्लादेश के बीच भी डील फाइनल होने के बाद पाकिस्तान की और फजीहत तय है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।