प्राइम वीडियो ने किया 'पंचायत सीजन 5' का ऐलान, जानिए फुलेरा में कब लौटेगी रौनक
‘पंचायत सीजन 4’ की सफलता के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने ‘पंचायत सीजन 5’ का ऐलान किया है। उन्होंने ये भी बताया कि सीजन 5 के लिए दर्शकों को कब तक इंतजार करना पड़ेगा।

भारत की सबसे पसंदीदा वेब सीरीज में से एक ‘पंचायत’ से जुड़ा अपडेट आया है। प्राइम वीडियो ने आधिकारिक तौर पर 'पंचायत सीजन 5' की घोषणा कर दी है। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी बताया कि वे इस सीरीज को कब रिलीज करने वाले हैं। अनाउंसमेंट करते हुए प्राइम वीडियो ने लिखा, ‘नमस्ते 5! फुलेरा वापस आने की तैयारी शुरू कर लीजिए। पंचायत का नया सीजन जल्द आ रहा है।’
कब रिलीज होगा सीजन 5?
'पंचायत सीजन 5' की घोषणा ने सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त हलचल मचा दी है। फैंस ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए मीम्स और रिएक्शन्स की बाढ़ ला दी है। सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि 2026 में फुलेरा में फिर से रौनक लौटे और अभिषेक, प्रधान जी, प्रधान पत्नी और विकास की टीम उन्हें फिर से हंसाए।
कैसी होगी सीजन 5 की कहानी?
सीजन 5 में सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी को आगे बढ़ाया जाएगा। ये भी दिखाया जाएगा कि प्रधान जी का चुवान किसने जीता। इतना ही नहीं, ये भी बताया जाएगा कि सचिव जी एग्जाम में पास होने के बाद फुलेरा गांव को छोड़कर कहां जाएंगे और उनके जाने के बाद फुलेरा गांव का नया सचिव कौन होगा। इसके अलावा इस बात का भी जवाब दिया जाएगा कि प्रधान जी पर गोली किसने चलाई थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन