Netflix Hindi Crime Thriller Web Series Offered Diljit Dosanjh 7 7 IMdb rating Guns and Gulaabs इस हिंदी क्राइम थ्रिलर सीरीज के लिए दिलजीत को ऑफर हुआ था रोल, 7.7 है IMDb रेटिंग, Web-series Hindi News - Hindustan
More

इस हिंदी क्राइम थ्रिलर सीरीज के लिए दिलजीत को ऑफर हुआ था रोल, 7.7 है IMDb रेटिंग

अगर आप क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज के शौकीन हैं तो हम आपको नेटफ्लिक्स की एक बेहतरीन सीरीज का नाम बता रहे हैं। इस सीरीद में दिलजीत को भी एक रोल ऑफर हुआ था।

Sun, 15 June 2025 06:37 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
इस हिंदी क्राइम थ्रिलर सीरीज के लिए दिलजीत को ऑफर हुआ था रोल, 7.7 है IMDb रेटिंग

नेटफ्लिक्स पर काफी बेहतरीन कंटेंट मौजूद है। अगर आप कोई अच्छी क्राइम वेब सीरीज तलाश रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं नेटफ्लिक्स पर साल 2023 में रिलीज हुई एक ऐसी ही बेहतरीन क्राइम थ्रिलर सीरीज के बारे में। इस क्राइम सीरीज में राजकुमार राव नजर आए थे। क्या आप पहचान पाए सीरीज का नाम?

क्या है वेब सीरीज का नाम?

अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस वेब सीरीज का नाम है गन एंड गुलाब्स। इस सीरीज में राजकुमार राव, दलकीर सलमान, आदर्श गौरव, दिवंगत सतीश कौशिक, विपिन शर्मा और गुल्शन देवय्या जैसे कलाकार नजर आए थे। 

बता दें, यह सीरीज सतीश कौशिक के निधन के पांच महीने बाद रिलीज हुई थी। क्रेडिट्स में सतीश कौशिक का नाम कैलेंडर पर नजर आता है। यह उन्हें श्रद्धांजलि देने का एक तरीका था 

दिलजीत दोसांझ को ऑफर हुआ था रोल

आईएमडीबी की मानें तो इस वेब सीरीज में दलकीर सलमान का रोल पहले पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ को ऑफर हुआ था। हालांकि, दिलजीत किसी और चीज में व्यस्त थे जिस वजह से उनके पासे डेट्स नहीं थीं। शूट से एक हफ्ते पहले दलकीर सलमान को उनके रोल के लिए बुलाया गया था। 

कितनी है सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग

गन्स एंड गुलाब्स को राज और डीके ने डायरेक्ट किया है। इस वेब सीरीज का अब तक एक सीजन आया है जिसमें 8 एपिसोड्स हैं। वहीं, इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो वेब सीरीज की रेटिंग 7.7 है। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।