साल 2025 में रिलीज हुईं ये क्राइम थ्रिलर हैं मस्ट वॉच, 7 से कम नहीं किसी की भी IMDb रेटिंग
Crime Thriller Series: साल 2025 में बहुत सी बेहतरीन सीरीज रिलीज हुई हैं। हम आपको इस साल की मस्ट वॉच हिंदी वेब सीरीज के नाम बता रहे हैं। साथ ही, हम आपको सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग भी बता रहे हैं।

साल 2025 मनोरंजन से भरा साल रहा। इस साल कई बेहतरीन वेब सीरीज रिलीज हुई हैं। आज हम आपको इस साल की सबसे ज्यादा रेटिंग वाली 7 हिंदी क्राइम वेब सीरीज के नाम बता रहे हैं। इस लिस्ट में पाताल लोक सीजन 2 से लेकर डब्बा कार्टल जैसी सीरीज शामिल हैं। अगर आपने ये सीरीज अबतक नहीं देखी हैं तो आप 2026 शुरू होने से पहले जरूर देखें।
पाताल लोक सीजन 2: पाताल लोक सीजन 2 जनवरी, 2025 में रिलीज हुआ था। इस सीरीज में जयदीप अहलावत, तिलोत्तमा शोम और प्रशांत तमांग जैसे कलाकार नजर आए हैं। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है। इस सीरीज को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
ब्लैक, व्हाइट एंड ग्रे: लव किल्स: सोनी लिव की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ब्लैक, व्हाइट एंड ग्रे: लव किल्स मई 2025 में रिलीज हुई थी। सीरीज में मयूर मोरे, पलक जैसवाल जैसे किरदार नजर आए हैं। इसमें 6 एपिसोड्स हैं। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8 है।
ब्लैक वारेंट: सच्ची घटना से प्रेरित ये वेब सीरीज जनवरी, 2025 में रिलीज हुई थी। इस सीरीज में कुल 7 एपिसोड्स हैं। सीरीज में जहान कपूर, राहुल भट्ट, परमवीर सिंह चीमा और अनुराग ठाकुर जैसे कलाकार नजर आए हैं। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.9 है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
कन्नेडा: लिस्ट में चौथे नंबर पर हिंदी/पंजाबी क्राइम ड्रामा वेब सीरीज कन्नेडा है। इस सीरीज में परमीश वर्मा लीड रोल में नजर आए हैं। सीरीज में 9 एपिसोड्स हैं। इस सीरीज को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.7 है।
द वेकिंग ऑफ अ नेशन: द वेकिंग ऑफ अ नेशन एक ऐतिहासिक ड्रामा वेब सीरीज है। सीरीज मार्च 2025 में आई थी। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है। इसे आप सोनी लिव पर देख सकते हैं।
खाकी: द बंगाल चैप्टर: लिस्ट में छठे नंबर पर खाकी: द बंगाल चैप्टर है। सीरीज में मार्च 2025 में रिलीज हुई थी।सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.5 है। सीरीज में कुल 7 एपिसोड्स हैं। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
डब्बा कार्टल: लिस्ट में 7वें नंबर पर शबाना आजमी की वेब सीरीज डब्बा कार्टल है। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.1 है। सीरीज में कुल 7 एपिसोड्स हैं। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन