कौन हैं भागीरथ भट्ट जिनके बारे में सर्च कर रहे बिग बॉस फैन्स? टैलेंट पता चला तो आप भी करेंगे सैल्यूट
बिग बॉस 20 आने में अभी काफी समय है लेकिन इसके कंटेस्टेंट्स पर कयास लगने शुरू हो चुके हैं। अब भागीरथ भट्ट का नाम चर्चा में है। वह बड़ी फिल्मों से जुड़े हैं लेकिन कम ही लोग उन्हें जानते हैं।

पॉप्युलर रिऐलिटी शो बिग बॉस 20 की सुगबुगाहट सोशल मीडिया पर शुरू हो चुकी है। अब एक नाम चर्चा में है। बताया जा रहा है कि वह बिग बॉस के अपकमिंग सीजन के कंटेस्टेंट होंगे। चर्चा में आए शख्स का नाम है भागीरथ भट्ट। यह एक ऐसा नाम है जो मनोरंजन इंडस्ट्री से तो जुड़ा है लेकिन ज्यादातर लोग उनको नहीं पहचानते। अगर आप भी भागीरथ के बारे में जानना चाहते हैं तो पढ़ें...
क्या बिग बॉस2 में आएंगे भागीरथ?
बिग बॉस शुरू होने के काफी पहले से ही इसके कंटेस्टेंट पर कयास लगने शुरू हो जाते हैं। महीनों तक तुक्के लगते हैं। इनमें से कुछ सही साबित होते हैं तो कुछ फेल हो जाते हैं। अब बिग बॉस सीजन 20 में आने वाले लोगों के नाम हेडलाइन्स में आने लगे हैं। अब इस फेहरिस्त में भागीरत भट्ट का नाम आया है। भागीरथ भट्ट का नाम भले ही कई लोगों को ना पता हो लेकिन वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े हैं। वह एक जाने-माने सितार वादक और कंपोजर हैं। तगड़ी चर्चा है कि भागीरथ भट्ट बिग बॉस 20 का हिस्सा बन सकते हैं। बताते चलें कि उनके नाम को लेकर कोई ऑफिशियल सूचना नहीं है।
कौन हैं भागीरथ भट्ट
भागीरथ भट्ट जामनगर, गुजरात से हैं। उनका जन्म 1991 में हुआ था। भागीरथ सयाजी राव यूनिवर्सिटी से गोल्ड मेडलिस्ट हैं। उन्होंने सितार पर स्पेशलाइजेशन किया है। भागीरथ के पिता पंकजकमार दिनेशचंद्र भट्ट भी गायक और तबलावादक हैं। भागीरथ ने बॉलीवुड, साउथ, मराठी और गुजराती मूवी प्रोजेक्ट्स में काम किया है। भागीरथ ने जाने-माने सितार वादकों से ट्रेनिंग ली है। उस्ताद अब्दुल हलीम जफ्फार खान, उस्ताद शाहिद परवेज, उस्ताद असद खान और श्री चेतन शास्त्री उनके गुरु रहे हैं। भागीरथ को पहचान संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत से मिली थी।
भागीरथ का इंस्टाग्राम प्रोफाइल
भागीरथ का इंस्टाग्राम प्रोफाइल खंगालने पर देखा जा सकता है कि उन्हें 54.9K लोग फॉलो कर रहे हैं। उन्होंने खुद को सितार साधक और म्यूजिक कम्पोजर लिख रखा है। उनकी सितार बजाते हुए कई रील्स पड़ी हैं। बॉर्डर 2 की रील पड़ी है जिसमें वह साथियों के साथ 'जाते हुए लमहों' पर सितार बजाने की रिहर्सल कर रहे हैं।
इन फिल्मों से जुड़ा है भागीरथ का नाम
- पद्मावत
- मलाल
- हम दो हमारे दो
- एक विलन रिटर्न्स
- मिशन रानीगंज
- लवयापा
- कला
- भूल भुलैया 3
- बॉर्डर 2
भागीरथ ने इन वेब सीरीज में किया है काम
- हीरामंडी
- कोटा फैक्ट्री
- गुल्लक
- बंदिश बैंडिट्स
इन टीवी शोज से जुड़े हैं भागीरथ
- अनुपमा
- ये रिश्ता क्या कहलाता है
- पवित्र रिश्ता
- रिऐलिटी शो
- इंडियन आइडल
- सारेगामापा
- कौन बनेगा करोड़पति
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन