TV Serial Bhabhi Ji Ghar pe hain most liked comedy hindi show to be made in film 'भाबी जी घर पर हैं' पर बनने जा रही फिल्म, बड़े पर्दे पर नजर आएंगी 'अंगूरी भाभी', Tv Hindi News - Hindustan
More

'भाबी जी घर पर हैं' पर बनने जा रही फिल्म, बड़े पर्दे पर नजर आएंगी 'अंगूरी भाभी'

  • भाबी जी घर पर हैं टीवी का सबसे फेमस और पसंदीदा कॉमेडी शो है। इस सीरियल को पसंद करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। अब इस सीरियल पर जल्द ही फिल्म बनने जा रही है।

Sun, 16 Feb 2025 09:42 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
'भाबी जी घर पर हैं' पर बनने जा रही फिल्म, बड़े पर्दे पर नजर आएंगी 'अंगूरी भाभी'

टीवी के सबसे पसंदीदा शोज में से एक भाबी जी घर पर हैं को लेकर एक बड़ी खबर आई है। इस टीवी सीरियल पर जल्द ही फिल्म बनने जा रही है। टीवी सीरियल के एक्टर रोहिताश्व गौर ने इस बात को कंफर्म किया है। इस टीवी सीरियल की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि ये टीवी सीरियल पिछले 10 सालों से टेलीकास्ट हो रहा है। टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे भी इस शो का हिस्सा रह चुकी हैं।

रोहिताश्व गौर ने कंफर्म की फिल्म

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, टीवी सीरियल में मनमोहन तिवारी का किरदार निभाने वाले रोहिताश्व गौर ने न्यूज को कंफर्म किया है। उन्होंने कहा, "जी वाकई ये सच है। हम इस खबर को लेकर बहुत उत्साहित हैं। बतौर एक्टर हम खुद को सिल्वर स्क्रीन पर वापिस देखना चाहते हैं। ये किसी सपने के सच होने जैसा है।"

क्या बोलीं एक्टर विदिशा श्रीवास्तव?

वहीं, विदिशा श्रीवास्तव जो शो में अनीता मिश्रा का रोल निभाती हैं उन्होंने कहा, "ये हमारे दर्शकों का प्यार है जो हम इतने बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा होने जा रहे हैं। मैंने इस शो को बहुत देर से जॉइन किया मगर अब ये मेरे परिवार जैसा हो गया है। फिल्म में शो जैसा ही मज़ा आने वाला है। हम वादा करते हैं कि जनता के लिए बहुत सारा धमाल होने वाला है।"

कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग?

प्रोडक्शन यूनिट के एक सूत्र ने बताया फिल्म की स्टार कास्ट में रोहिताश्व गौर, विदिशा, आसिफ शेख (विभुति नारायण मिश्रा) और शुभांगी आत्रे (अंगूरी भाभी) नजर आएंगे। इस फिल्म को शशांक बाली डायरेक्ट करेंगे और फिल्म इसी साल रिलीज होगी। इस फिल्म की शूटिंग 15 मार्च से देहरादून में होगी। शो की बात करें तो इस शो के अबतक 2,500 एपिसोड टेलीकास्ट हो चुके हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।