Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma Komal Bhabhi aka Ambika Ranjankar reacts to rumours of leaving the show तारक मेहता…की कोमल भाभी ने छोड़ा शो? एक्ट्रेस अंबिका ने खुद बताई सच्चाई, Tv Hindi News - Hindustan
More

तारक मेहता…की कोमल भाभी ने छोड़ा शो? एक्ट्रेस अंबिका ने खुद बताई सच्चाई

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में कोमल हाथी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अंबिका रंजनकर के शो छोड़ने की खबर सामने आई थी। अब खुद एक्ट्रेस ने इस खबर पर से अपनी चुप्पी तोड़ते हुए फैंस को सच बताया है।

Wed, 20 Aug 2025 07:39 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
तारक मेहता…की कोमल भाभी ने छोड़ा शो? एक्ट्रेस अंबिका ने खुद बताई सच्चाई

पॉपुलर टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में पिछले कुछ सालों में कई एक्टर्स ने शो छोड़कर अपना अलग रास्ता तय किया। शैलेंद्र लोढ़ा, जेनिफर मिस्त्री समेत कई अहम किरदार निभाने वाले एक्टर्स अब इस शो का हिस्सा नहीं हैं। इस बीच खबर आई थी कि कोमल हाथी का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस अंबिका रंजनकर ने भी शो छोड़ दिया है। दरअसल, अंबिका पिछले कुछ एपिसोड से शो से गायब चल रही थीं। लेकिन एक्ट्रेस ने ये साफ कर दिया है कि वो अब भी शो का हिस्सा हैं। कुछ जरूरी कारणों की वजह से उन्होंने शो से दूरी बनाई हुई थी।

अंबिका को लेकर अफवाह

टेलीचक्कर के साथ बातचीत में अंबिका ने शो छोड़ने की खबर को अफवाह बताया। एक्ट्रेस ने कहा, “नहीं, मैंने शो नहीं छोड़ा है। मैं अब भी तारक मेहता का हिस्सा हूं। कुछ निजी कारणों की वजह से मैं थोड़े समय के लिए दूर थी। मुझे अपने लिए थोड़ा वक्त चाहिए था।” अंबिका के इस बयान के बाद उनके फैंस खुश हैं। अंबिका शो की शुरुआत से लेकर अभी तक साथ हैं। एक्ट्रेस ने इस शो के साथ अपने भी 17 साल पूरे कर लिए हैं।

नया परिवार

बता दें, तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दिलीप जोशी, मुनमुन दत्ता, अमित भट्ट, मंदार चंदवडकर, सोनालिका जोशी, सुनयना फौजदार, सचिन श्रॉफ समेत कई सितारे अहम किरदार निभा रहे हैं। वहीं हाल ही में मेकर्स ने गोकुलधाम सोसाइटी में एक नई राजस्थानी फैमिली बिंजोला को एंट्री दी है। इस परिवार में रतन बिंजोला का रोल एक्टर कुलदीप गोर निभा रहे हैं, जबकि उनकी पत्नी रूपा बनी हैं धर्ती भट्ट। उनके बच्चे वीर और बंसरी की भूमिका अक्षान सहरावत और माही भद्रा निभा रहे हैं। गोकुलधाम सोसाइटी अब एक नए परिवार के साथ और बड़ी हो गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।