Sudha Chandran On Rebirth She Said I Feel I Have Some Strong Connection With Palace पुनर्जन्म पर विश्वास करती हैं सुधा चंद्रन, कहा- 'मैसूर पैलेस में मैंने अपनी मां से कहा कि ये जगह मुझे...', Tv Hindi News - Hindustan
More

पुनर्जन्म पर विश्वास करती हैं सुधा चंद्रन, कहा- 'मैसूर पैलेस में मैंने अपनी मां से कहा कि ये जगह मुझे...'

सुधा भक्ति में भी काफी विश्वास रखती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पूजा के दौरान उन्होंने खुद पर से अपना कंट्रोल खो दिया था। हालांकि, इसको लेकर उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया।

Sat, 7 Feb 2026 02:20 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
पुनर्जन्म पर विश्वास करती हैं सुधा चंद्रन, कहा- 'मैसूर पैलेस में मैंने अपनी मां से कहा कि ये जगह मुझे...'

सुधा चंद्रन इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। सुधा ने अपने करियर में कई दमदार किरदार निभाए हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों से लेकर छोटे पर्दे अपनी एक्टिंग का दम दिखाया है। लेकिन सुधा को सबसे बड़ी पहचान उनके निगेटिव रमोला सिकंद से मिली। इस रोल ने उन्हें घर-घर में एक खास पहचान दिलाई। सुधा भक्ति में भी काफी विश्वास रखती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पूजा के दौरान उन्होंने खुद पर से अपना कंट्रोल खो दिया था। हालांकि, इसको लेकर उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया। इसी बीच अब सुधा का एक इंटरव्यू काफी चर्चा में बना हुआ है। इस इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने पुनर्जन्म को लेकर रिएक्ट किया।

मैं पुनर्जन्म पर पूरा विश्वास करती हूं

सुधा चंद्रन ने 'हिंदी रश' को अपना इंटरव्यू दिया है। इस दौरान सुधा से पुनर्जन्म को लेकर सवाल किया गया कि क्या आपने कभी ऐसी चीजों पर विश्वास करती हैं। इस पर सुधा ने कहा कि हां बिल्कुल करती हूं। इस पर एक्ट्रेस ने बताया, 'मैं इस पर बहुत ज्यादा विश्वास करती हूं। ये ऐसा सब्जेक्ट है, जिससे मैं सबसे ज्यादा कनेक्ट करती हूं। मैं इस साइंस को पढ़ना चाहती हूं, ये जितनी भी आत्माएं हैं वो यहीं कहीं होंगी, लेकिन हम उन्हें किस तरह से देख सकते हैं। मैंने महबूबा फिल्म करीब 50 बार देखी है, इसी उम्मीद में कि मैं भी कहीं की डांसर रही होंगी।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'अलमारी खुली और मेरी छाती पर...', सुधा चंद्रन के साथ हुई थी पैरानॉर्मल एक्टिविटी

मेरी बात सुन डर गई थीं मां

इसके बाद सुधा ने आगे बताया, 'एक बार जब वो अपनी मां के साथ मैसूर पैलेस गई थी। मैंने अपनी मां से कहा, 'अम्मा मुझे लगता है कि मैं यहां से किसी तरह से संबंध रखती हूं। ये जगह मुझे दिखी हुई लगती है' मेरी मां मुझे तुरंत वहां से बाहर ले गईं। मैं छोटी-छोटी चीजों से खुद को कनेक्ट करती हूं खुद को। मैं किसी भी डॉट को खाली नहीं छोड़ती। बल्कि डॉट टू डॉट जो कनेक्ट करती हूं।' सुधा ने बताया, 'मेरा पैलेस से कनेक्शन काफी ज्यादा रहा है। देखिए मेरा एक्सीडेंट का भी जयपुर से कनेक्शन है, जो महलों का एक गढ़ है।'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।