Samay Raina Roasts Archana Puran Singh Son Aaryamann Sethi Said Kya Ban kar Goom Rahe ho 'अपनी उम्र के हिसाब से बिहेव करो, क्या बनके घूम रहे हो...', समय रैना ने उड़ाया अर्चना पूरन सिंह के बेटे का मजाक, Tv Hindi News - Hindustan
More

'अपनी उम्र के हिसाब से बिहेव करो, क्या बनके घूम रहे हो...', समय रैना ने उड़ाया अर्चना पूरन सिंह के बेटे का मजाक

हाल ही में अर्चना ने कॉमेडियन समय रैना के साथ एक एड फिल्म शूट किया और साथ में सेट पर बेटे आर्यमन और आयुष्मान को भी ले गईं। लेकिन इसी दौरान समय ने अर्चना के बेटों को रोस्ट कर दिया। साथ ही उनके कपड़ों का मजाक उड़ाया, जिसे सुनकर आर्यमन और आयुष्मान का चेहरा उतर गया।

Thu, 5 Feb 2026 07:28 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
'अपनी उम्र के हिसाब से बिहेव करो, क्या बनके घूम रहे हो...', समय रैना ने उड़ाया अर्चना पूरन सिंह के बेटे का मजाक

एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह कई फिल्मों फिल्मों और टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। इन दिनों अर्चना, कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में तो नजर आ रही हैं, साथ ही अपने यूट्यूब चैनल पर भी काफी एक्टिव हैं। अर्चना अपने व्लॉग में अपनी पूरी फैमिली यानी पति परमीत सेठी, और दोनों बेटों संग नजर आती हैं। वहीं, हाल ही में अर्चना ने कॉमेडियन समय रैना के साथ एक एड फिल्म शूट किया और साथ में सेट पर बेटे आर्यमन और आयुष्मान को भी ले गईं। लेकिन इसी दौरान समय ने अर्चना के बेटों को रोस्ट कर दिया। साथ ही उनके कपड़ों का मजाक उड़ाया, जिसे सुनकर आर्यमन और आयुष्मान का चेहरा उतर गया। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

समय रैना ने उड़ाया अर्चना के बेटों के कपड़ों का मजाक

अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमन सेठी ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर अपना और समय रैना का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि समय रैना ने अर्चना पूरन सिंह के बेटों से मिलते ही उन्हें रोस्ट करना और मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। समय ने खासकर आरी यानी आर्यमन के कपड़ों का मजाक उड़ाते दिखे। समय ने फिर आर्यमन और आयुष्मान से उनकी उम्र पूछी। जब पता चला कि आर्यमन 30 साल के हैं और आयुष्मान 26 साल के हैं तो समय रैना को उनकी खिंचाई करने और जोक मारने का एक और मौका मिल गया।

क्या बनके घूम रहे हो भाई?

आर्यमन, समय रैना से कहते हैं, 'समय भाई प्लीज आरी व्लॉग को शाउटआउट दे दो ना।' तो, कॉमेडियन जवाब देते हैं, 'तुम अर्चना पूरन सिंह के बेटे हो। तुम्हें इन सब इंस्टाग्राम, यूट्यूब की क्या जरूरत है? तुम्हारे पास अच्छे पैसे हैं, तुम्हारे घर में खाना है, तुम्हारे पास माड आइलैंड में घर है।' समय ने कहा, 'क्या बनके घूम रहे हो भाई? मैं तो कभी अंदाजा ही नहीं लगा पाता कि तुम 30 साल के हो क्योंकि तुम 22-23 साल के लड़के की तरह बिहेव करते हो।' ये सुनते ही सभी हंसने लगते हैं। वहीं, अर्चना के बेटे का फेस एक्सप्रेशन देखने लायक था। ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस पर यूजर्स के लगातार कमेंट्स आ रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।