samay raina has more than 6 million followers just following one person you will be shocked to know the name समय रैना के इंस्टा पर 6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स; सिर्फ एक शख्स को कर रहे फॉलो, नाम सुनकर लगेगा झटका, Tv Hindi News - Hindustan
More

समय रैना के इंस्टा पर 6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स; सिर्फ एक शख्स को कर रहे फॉलो, नाम सुनकर लगेगा झटका

  • समय रैना पर इस वक्त कई लोग नाराज हैं। हालांकि कुछ वक्त पहले उनके कॉन्टेंट को काफी देखा जा रहा था। इंस्टाग्राम पर समय की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हालांकि वह जिसे फॉलो कर रहे हैं, उसका नाम गेस करना मुश्किल है।

Thu, 13 Feb 2025 05:24 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
समय रैना के इंस्टा पर 6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स; सिर्फ एक शख्स को कर रहे फॉलो, नाम सुनकर लगेगा झटका

समय रैना इस वक्त कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से चर्चा में हैं। उनके शो के आपत्तिजनक कॉन्टेंट का कई लोग विरोध कर रहे हैं। इस बीच उनके सपोर्ट में भी कई लोग हैं और इंस्टाग्राम पर लिख रहे हैं तो कुछ नेगेटिव कमेंट्स भी कर रहे हैं। इंस्टा पर समय के छह मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इंट्रेस्टिंग बात है कि समय रैना सिर्फ एक इंसान को फॉलो कर रहे हैं। शख्स का नाम सुनकर आपको झटका लग सकता है।

समय कर रहे हैं इस सिलेब को फॉलो

समय रैना का शो इंडिया गॉट लैटेंट बंद होने के कगार पर है। रणवीर इलाहाबादिया का कॉमेंट वायरल होने के बाद शो पर जबरदस्त बवाल हुआ। समय रैना अब यूट्यूब से अपने शो के सारे वीडियो डिलीट कर चुके हैं। इस बीच उनके इंस्टाग्राम पर लोग कमेंट्स कर रहे हैं। समय के इंस्टा पर 6.2 फॉलोअर्स हैं। लेकिन वह सिर्फ एक शख्स को फॉलो कर रहे हैं वो हैं राखी सावंत

राखी कर चुकीं समय का सपोर्ट

राखी सावंत समय के शो पर जा चुकी हैं। रणवीर इलाहाबादिया वाले एपिसोड के बाद राखी समय के सपोर्ट में भी बोल चुकी हैं। राखी ने कहा था कि लोग रेप और मोलेस्टेशन जैसे मुद्दों पर लोग बवाल नहीं करते। समय और रणवीर के पीछे पड़े हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुनव्वर फारूकी ने समय रैना के लिए किया पोस्ट, लिखा- जितना दबाओगे उतना…

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।