kaun Banega crorepati 17 manoj Bajpayee tells Amitabh bachachan once gave him heart attack मुझे कुछ हो जाए तो जया को... जब अमिताभ बच्चन की बात सुन मनोज बाजपेयी के उड़ गए तोते, Tv Hindi News - Hindustan
More

मुझे कुछ हो जाए तो जया को... जब अमिताभ बच्चन की बात सुन मनोज बाजपेयी के उड़ गए तोते

केबीसी में पहुंचे मनोज बाजपेयी ने अमिताभ बच्चन से जुड़ा पुराना किस्सा याद किया। उन्होंने बताया कि एक बार बिग बी उनकी जान लेने का प्लान कर चुके हैं। मनोज बोले, कुछ ऐसा कहा कि वह बहुत डर गए थे।

Mon, 17 Nov 2025 10:47 AMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
मुझे कुछ हो जाए तो जया को... जब अमिताभ बच्चन की बात सुन मनोज बाजपेयी के उड़ गए तोते

कौन बनेगा करोड़पति 17 में फैमिली मैन 3 के एक्टर्स हॉट सीट पर थे। मनोज बाजपेयी, शारिब हासमी और जयदीप अहलावत ने गेम शो के दौरान खूब मजे किए। एपिसोड का प्रोमा आया है। इसमें मनोज बाजपेयी बताते हैं कि एक बार अमिताभ बच्चन ने कुछ ऐसा किया था कि उनको हार्ट अटैक पड़ने वाला था।

मनोज बोले, ले ली थी जान

प्रोमो में मनोज बाजपेयी जयदीप अहलावत और शारिब हाशमी को अमिताभ बच्चन के साथ हुई एक खतरनाक घटना के बारे में बता रहे हैं। वह बताते हैं, 'अमितजी ने एक बार मुझे मार दिया था। मेरा हार्ट अटैक हो जाता सिर्फ अमितजी के कारण। ये पूरा प्लान किया गया था मुझे ऊपर लेके जाना का। मैं अवाक रह गया कि इन्होंने क्या बोला। इन्होंने मेरी जान ले ली थी।' इस पर अमिताभ बच्चन मनोज बाजपेयी से कहते रहे कि सबको पूरा सच बताएं कि असल में क्या हुआ था लेकिन मनोज बाजपेयी ने ये राज नहीं खोला।

कपिल शर्मा के शो पर बता चुके प्रैंक

हालांकि कपिल शर्मा के शो पर मनोज बाजपेयी एक बार बता चुके हैं कि बिग बी ने उनके साथ क्या प्रैंक किया था। मनोज और अमिताभ बच्चन अक्स फिल्म में साथ काम कर चुके हैं। मनोज ने बताया था कि एक एक्शन सीन में उन्हें 100 फीट से कूदना था। मनोज बाजपेयी ऊंचाई से डरते हैं। उन्होंने बताया था, 'पहले तो मैंने जाके देखा, मैंने कहा, यार किसी तरह यह अवॉइड हो सकता है क्या। एक्शन डायरेक्टर ने मुझे बहुत तैयार किया, मनोज तू घबरा मत, सब हो जाएगा, सिर्फ आंख बंद कर लेना। बच्चन साब रहेंगे वहां पे कुछ नहीं होगा तुझे। सब ठीक होगा बस अपनी आंखें बंद कर लो।'

जब डर गए मनोज

मनोज बाजपेयी ने बताया कि वह पूरे समय अपनी आंखें बंद किए रहे, उन्हें एक झरने के पास कूदने के लिए ले जाया जा रहा था। बोले, 'आंख बंद किया हुआ मैंने, बच्चन साब मेरा हाथ पकड़े हुए हैं। हम लोग करीब 80-85 फीट तक गए थे तो बच्चन साब की आवाज आई, मनोज यार कुछ हो जाए तो जया को बोल देना कि यार... मैंने कहा, सर मैं डर रहा हूं। वो बोले, यार सच में घर पर खबर कर देना।' इस शूट में मनोज बाजपेयी की हालत खराब हो गई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।