Karan Kundrra Tejasswi Prakash To Finally Marry Know What Price Narula Says करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश करने वाले हैं शादी? जानें प्रिंस नरूला ने क्या कहा, Tv Hindi News - Hindustan
More

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश करने वाले हैं शादी? जानें प्रिंस नरूला ने क्या कहा

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश को एक-दूसरे को डेट करते हुए 5 साल हो गए हैं। दोनों साथ में काफी खुश हैं। हालांकि दोनों की शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

Thu, 12 Feb 2026 04:41 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश करने वाले हैं शादी? जानें प्रिंस नरूला ने क्या कहा

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी के पॉपुलर और हिट कपल में से एक हैं। दोनों को बिग बॉस शो में एक-दूसरे से प्यार हुआ और शो के बाद भी दोनों का प्यार बरकरार है और अब तो दोनों के रिलेशन को कई साल हो गए हैं। फैंस दोनों की शादी का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। वहीं इसी बीच प्रिंस नरूला ने अब एक बड़ा हिंट दिया है।

करण-तेजस्वी को लेकर क्या बोले प्रिंस

प्रिंस नरूला, नयनदीप रक्षित से बात करते हुए कहते हैं, वो एक शो के बाद शादी करेंगे। एक कमिटमेंट है उसके बाद। युविका फिर प्रिंस से पूछती हैं कि कहीं शो पर तो नहीं शादी करने वाले? इस पर प्रिंस बोलते हैं पता नहीं, शायद हो सकता है।

प्रिंस की बात सुनकर अब फैंस यही अनुमान लगा रहे हैं कि हो सकता है कि दोनों अब किसी शो में शादी कर लें या फिर किसी शो के बाद।

5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे दोनों

करण और तेजस्वी को डेट करते हुए 5 साल हो गए हैं। दोनों को बिग बॉस 15 में एक-दूसरे से प्यार हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:4 हफ्तों से नंबर 1 की कुर्सी नहीं छोड़ रही ये एक्ट्रेस, तेजस्वी, समृद्धि हुई पीछे

जब तेजस्वी संग डेटिंग पर बोले करण

हाल ही में स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में करण ने तेजस्वी को डेट करने पर कहा, ‘मैं एक रिएलिटी शो में था जब मुझे तेजस्वी मिली। रिएलिटी शोज की अच्छी बात यह है कि वहां आपकी रियल पर्सनैलिटी दिख जाती है। सारे फिल्टर्स 7-8 दिन में निकल जाते हैं। आपको गाइड करने वाला कोई नहीं होता है, ना आपका परिवार, ना दोस्त और ना मैनेजर्स। आप अकेले होते हो और आपको सह रियल फीलिंग आती है।’

करण ने आगे कहा, ‘मैं सभी से यही कहता हूं कि प्यार वो नहीं जो आप इंस्टाग्राम पर देखते हो। वो उससे काफी अलग है जो आपको फिल्मों में दिखाया जाता है। लोग सोशल मीडिया पर चीजें देखकर रिलेशनशिप में प्रेशर डालने लगते हैं। ऐसा नहीं होता है। प्यार में छोटी और सच्ची चीजें चाहिए होती है ना कि ग्रैंड।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक्स गर्लफ्रेंड ने लगाए चीटिंग के आरोप, भड़के करण; 'ये क्रूर औरतें कुछ भी…'

करण के साथ ओटीटी में एंट्री

बता दें कि तेजस्वी अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही हैं। वह शो देसी ब्लिंग में नजर आएंगी और इसमें उनके साथ होंगे करण कुंद्रा। तेजस्वी का यह ओटीटी डेब्यू है और करण के साथ होने से यह और भी खास हो गया है।

तेजस्वी का कहना है कि करण क्योंकि काफी रिएलिटी शोज कर चुके हैं तो वह इसमें परफेक्ट हैं। वह करण से काफी कुछ सीखती हैं और करण भी उनकी काफी मदद करते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।