Hindi TV Serial That Went off in 2025 Ishani Veer Hanuman Tu Dhadkan Main Dill Full List here ये 6 टीवी सीरियल 2025 में शुरू होकर इसी साल हो गए बंद, एक के आए केवल 63 एपिसोड्स, Tv Hindi News - Hindustan
More

ये 6 टीवी सीरियल 2025 में शुरू होकर इसी साल हो गए बंद, एक के आए केवल 63 एपिसोड्स

Year Ender 2025: टीवी पर हर साल दर्शकों के मनोरंजन के लिए कई सीरियल शुरू होते हैं और कई सीरियल बंद हो जाते हैं। आज हम आपको ऐसे सीरियल के नाम बता रहे हैं जो 2025 में शुरू हुए और 2025 में ही बंद हो गए।

Sun, 7 Dec 2025 08:36 AMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
ये 6 टीवी सीरियल 2025 में शुरू होकर इसी साल हो गए बंद, एक के आए केवल 63 एपिसोड्स

टीवी पर हर साल दर्शकों के मनोरंजन के लिए कई टीवी शोज शुरू होते हैं और कई सीरियल कम व्यूरशिप की वजह से बंद होते हैं। आज हम आपको साल 2025 के कुछ ऐसे सीरियल्स के नाम बता रहे हैं जो इसी साल शुरू हुए और वइसी साल ऑफ एयर भी हो गए। इस लिस्ट में स्टार प्लस से लेकर कलर्स टीवी के शोज शामिल हैं। यहां चेक करें पूरी लिस्ट।

बड़े अच्छे लगते हैं 4: हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी का सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं इसी साल जून के महीने में शुरू हआ था। वहीं, शो का फिनाले एपिसोड इसी साल 19 सितंबर को टेलीकास्ट हुआ। कम टीआरपी रेटिंग की वजह से इस शो को बंद करना पड़ा। यह शो सोनी टीवी पर शुरू हुआ था। आप इस सीरियल को सोनी लिव पर देख सकते हैं।

वीर हनुमान: लिस्ट में दूसरा नंबर सोनी सब का सीरियल वीर हनुमान है। ये टीवी सीरियल इस साल मार्च में शुरू हुआ था और शो का फाइनल एपिसोड 8 सितंबर को प्रसारित हुआ। आप इस शो को सोनी लिव पर देख सकते हैं।

कभी नीम-नीम कभी शहद-शहद: लिस्ट में तीसरा नंबर पर स्टार प्लस के सीरियल कभी नीम-नीम कभी शहद-शहद का नाम है। शो जून 2025 में शुरू हुआ था। वहीं, शो का फाइनल एपिसोड सितंबर के महीने में प्रसारित हुआ। शो में केवल 106 एपिसोड्स आए। इस सीरियल की आईएमडीबी रेटिंग 9.1 है। इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

ईशानी: लिस्ट में चौथे नंबर पर स्टार प्लस का सीरियल ईशानी है। ये शो जुलाई 2025 में शुरू हुआ था अक्टूबर 2025 में खत्म भी हो गया था। इस शो को भी आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

धाकड़ बीरा: लिस्ट में 5वें नंबर पर कलर्स का टीवी सीरियल धाकड़ बीरा है। ये शो जुलाई 2025 में शुरू हुआ था और नवंबर 2025 में खत्म हो गया। शो को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

तू धड़कन मैं दिल: लिस्ट में छठे नंबर पर सौरभ राज जैन का शो तू धड़कन मैं दिल है। ये शो स्टार प्लस पर प्रसारित होता था। शो में बस 63 एपिसोड्स आए। शो की शुरुआत जून 2025 में हुई थी। वहीं, शो का आखिरी एपिसोड अगस्त 2025 में प्रसारित हुआ था। शो को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।