Gaurav Khanna reveals he has not received car he won on Bigg Boss 19 month after show ended गौरव खन्ना ने बिग बॉस 19 के मेकर्स को कराया रिमाइंड, अपने व्लॉग में बोले…, Tv Hindi News - Hindustan
More

गौरव खन्ना ने बिग बॉस 19 के मेकर्स को कराया रिमाइंड, अपने व्लॉग में बोले…

गौरव खन्ना ने ‘बिग बॉस 19’ की ट्रॉफी और 50 लाख रुपये के साथ-साथ एक कार भी जीती थी। हालांकि, गौरव ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया कि अभी तक उन्हें उनकी कार नहीं मिली है।

Mon, 5 Jan 2026 02:59 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
गौरव खन्ना ने बिग बॉस 19 के मेकर्स को कराया रिमाइंड, अपने व्लॉग में बोले…

‘बिग बॉस 19’ के विनर गौरव खन्ना का यूट्यूब पर नया व्लॉग आया है। लेटेस्ट व्लॉग में गौरव अपने को-कंटेस्टेंट और दोस्त प्रणित मोरे के साथ नजर आए। उन्होंने बताया कि उन्हें ‘बिग बॉस 19’ जीतने पर ट्रॉफी तो मिल गई, लेकिन अभी तक उन्हें कार नहीं मिली है। बता दें, शो के दौरान एक स्पॉन्सर टास्क हुआ था। गौरव ने ये टास्क जीता था और इनाम के तौर पर उन्हें कार मिली थी।

गौरव ने पूछा सवाल

व्लॉग की शुरुआत में गौरव और प्रणित अपनी जर्नी के बारे में बात करते दिखे। गौरव उन्हें डिनर पर बाहर लेकर गए और फिर मजाक-मजाक में गौरव ने प्रणित से कहा, मैं यहां भी अपने हाथों से खाना खा रहा हूं, ठीक उसी तरह जिस तरह मैं शो में खाता था, लेकिन प्रणित ने चम्मच उठा लिया है। अमीरों वाली जगह पर लेकर आया है। क्या ये बिग बॉस का असर है? प्रणित ने कहा, “मैं अमीर बन चुका हूं।”

गौरव खन्ना

प्रणित ने पूछा सवाल

इसके बाद गौरव ने प्रणित के लिए कुछ खाना और डेजर्ट पैक करवाया और फिर मजाक में उनसे फ्रिज से खाना न चुराने के लिए कहा। इतना ही नहीं, गौरव ने प्रणित को घर में उनकी मदद करने के लिए थैंक्यू भी बोला। ऐसे में प्रणित ने मजाक में उनसे उनकी कार मांगी तो गौरव हंस दिए। गौरव ने कहा, “वो मुझे ही नहीं मिली अभी तक।”

गौरव ने लाइक किया फैन का कमेंट

गौरव ने व्लॉग के नीचे एक फैन ने कमेंट किया, “ऐसा क्यों लग रहा है कि व्लॉग एक रिमाइंडर के लिए बनाया गया है। बिग बॉस वालों को याद दिलाने के लिए कि कार अभी तक नहीं मिली है, कृपया जल्दी दीजिए?” इस कमेंट को गौरव ने लाइक किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्रिकेटर विराट कोहली या बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा, किसने की है ज्यादा पढ़ाई?
ये भी पढ़ें:कार्तिक आर्यन की बहन के पति क्या करते हैं? द ग्रेट इंडियन कपिल शो में आए नजर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।