Elvish Yadav Dating Jia Shankar Shares Holding Hand Picture says gave love another chance here is what social media says जिया शंकर को डेट कर रहे एल्विश यादव? एक्ट्रेस का हाथ थामे शेयर की फोटो; ‘प्यार को एक और…’, Tv Hindi News - Hindustan
More

जिया शंकर को डेट कर रहे एल्विश यादव? एक्ट्रेस का हाथ थामे शेयर की फोटो; ‘प्यार को एक और…’

एल्विश यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है। इस स्टोरी में वो किसी लड़की का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट में उन्होंने एक्ट्रेस जिया शंकर को टैग किया है। 

Thu, 5 Feb 2026 06:39 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
जिया शंकर को डेट कर रहे एल्विश यादव? एक्ट्रेस का हाथ थामे शेयर की फोटो; ‘प्यार को एक और…’

एल्विश यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में एल्विश यादव किसी लड़की का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। एल्विश यादव ने इस पोस्ट में जिया शंकर को टैग किया है। एल्विश की इस पोस्ट के बाद लोग कह रहे हैं कि एल्विश जिया को डेट कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग कह रहे हैं कि एल्विश यादव का जिया शंकर के साथ कोई प्रोजेक्ट आनेवाला है।

क्या है एल्विश यादव की इंस्टा स्टोरी

एल्विश यादव ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वो जिया शंकर का हाथ पकड़े हैं और जिया शंकर के हाथ में एक बड़ी सी अंगूठी नजर आ रही है। इस तस्वीर के साथ एल्विश ने लिखा- प्यार को एक और मौका दिया और मुझे मेरा प्यार मिल गया। इस पोस्ट में उन्होंने जिया शंकर को टैग किया है। जिया शंकर ने इस पोस्ट को री-शेयर किया है।

एल्विश यादव की स्टोरी

क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स

ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक यूजर ने लिखा- हाहाहा…इतने बुरे दिन भी नहीं आए हैं एल्विश यादव के। एक दूसरे यूजर ने लिखा- नया प्रोजेक्ट आ रहा है, बहुत खुशी हो रही। एक ने लिखा- सभी को बता दूं कि ये इनके अपकमिंग शो इंगेजड का प्रमोशन है। एक ने लिखा- अगर सच में एल्विश और जिया साथ हैं, तो काफी अच्छा लगा जानकर।

बिग बॉस ओटीटी में नजर आईं थीं जिया शंकर

बता दें, जहां कुछ यूजर्स को लग रहा है कि एल्विश जिया को डेट कर रही हैं। वहीं, ज्यादातर लोगों को लग रहा है कि ये एल्विश और जिया के अपकमिंग प्रोजेक्ट का प्रमोशन है। बता दें, जिया शंकर और एल्विश यादव दोनों ही बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का हिस्सा रह चुके हैं। एल्विश यादव अपने सीजन के विनर थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।