आपको पता है रामायण के जनक और शत्रुघ्न का कनेक्शन? बुजुर्ग होकर अब ऐसे दिखते हैं समीर राजदा
रामानंद सागर की रामायण की जब टेलीकास्ट हुई तो लोगों के पास इंटरनेट और सोशल मीडिया नहीं था। यही वजह है कि इससे जुड़े कुछ मजेदार किस्से अनसुने रह गए, जैसे शो में जनक और शत्रुघ्न बने दोनों एक्टर का आपस में बेहद करीबी रिश्ता था।

रामानंद सागर की रामायण भारत के मोस्ट वॉच धारावाहिकों में से एक है। इस शो के बनने से लेकर कास्टिंग तक की कहानी भी रोचक है। सीरियल में कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने एक से ज्यादा रोल किए। वहां कुछ का आपस में रिलेशन भी था। ऐसे ही दो एक्टर्स थे जनक का रोल करने वाले मूलराज राजदा और शत्रुघ्न बने समीर राजदा। कम लोग जानते हैं कि समीर मूलराज के बेटे थे। रामायण के बाद समीर कई और सीरियल्स में काम कर चुके हैं जिनमें से क्राइम पेट्रोल भी एक है। यहां जानते हैं समीर राजदा की जिंदगी से जुड़ी इंट्रेस्टिंग बातें।
3 साल की उम्र से कर रहे हैं एक्टिंग
समीर राजदा एक पुराने इंटरव्यू में बता चुके हैं कि वह जब पहले रामायण का टेलीकास्ट होता था तब वह देख नहीं पाते थे। वजह ये थी कि ये लोग ज्यादातर शूटिंग में रहते थे। उन्होंने बताया था कि दोबारा जब लॉकडाउन में रामायण आया तो उन्होंने देखा। समीर ने यह भी बताया था कि वह 3 साल की उम्र से एक्टिंग कर रहे थे। सबसे पहले उन्होंने प्ले किया था।
जब मुंडवानी पड़ीं मूंछें
समीर वेद दुबे नाम के यूट्यूब चैनल पर बता चुके हैं कि उनके पिता एक्टर मूलराज और राइटर थे। रामायण में रोल कैसे मिला इस पर बोले कि उनके पिता ने नटराज स्टूडियो भेजकर रामायण की डेट्स लाने को कहा था। समीर वहां गए तो रामानंद सागर को लगा कि वह शत्रुघ्न के रोल में फिट बैठेंगे। उस वक्त समीर की बड़ी-बड़ी मूंछें थीं। उन्होंने मूंछें मुंडवाने को कहा। समीर मूंछें मुंडवाकर समीर को काफी शरम आ रही थी। वह काफी बदले लग रहे थे। समीर ने बताया कि वह मूंछें मुंडवाकर रामानंद सागर से मिलने गए तो उन्होंने बोल दिया कि रोल किसी और को दे चुके हैं।
अब ऐसे दिखते हैं समीर

ऐसे मिला रोल
समीर वहां से जाने लगे तो और वहां काम करने वाले एक दोस्त को बताया कि शत्रुघ्न का रोल तो किसी और को मिल गया। वह दोस्त बोला कि रोल के लिए उनका ही नाम लिखा था। वह दोस्त फिर से समीर को रामानंद सागर के पास लेकर गए तो पता चला कि वह बिना मूंछों के उन्हें पहचान ही नहीं पाए थे। इसके बाद उन्हें शत्रुघ्न का रोल मिल गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन