Bigg Boss 19 Media Round Media questiones Tanya Mittal raju kaju story Amaal Mallik Armaan Mallik अमाल मलिक को अरमान के खिलाफ भड़का रही थीं? मीडिया के सवाल का तान्या मित्तल ने दिया जवाब, Tv Hindi News - Hindustan
More

अमाल मलिक को अरमान के खिलाफ भड़का रही थीं? मीडिया के सवाल का तान्या मित्तल ने दिया जवाब

Bigg Boss 19: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में मीडिया ने तान्या मित्तल पर अपने सवाल दागे और उनसे जवाब मांगे। तान्या मीडिया के सवालों से परेशान हो गईं।

Mon, 1 Dec 2025 11:26 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
अमाल मलिक को अरमान के खिलाफ भड़का रही थीं? मीडिया के सवाल का तान्या मित्तल ने दिया जवाब

‘बिग बॉस 19’ के मीडिया राउंड में लाइव हिन्दुस्तान ने तान्या मित्तल से सवाल किया। लाइव हिन्दुस्तान ने तान्या से पूछा कि वह कहानियां सुनाकर ऑडियंस और कंटेस्टेंट्स को क्या बताने की कोशिश करती हैं? आपने अमाल मलिक को राजू काजू की कहानी सुनाई थी। उस कहानी की वजह से अमाल के भाई अरमान मलिक काफी नाराज हो गए थे क्योंकि उन्हें लगा कि आप अमाल को अरमान के खिलाफ भड़काने की कोशिश कर रही हैं।

तान्या मित्तल का जवाब

तान्या बोलीं, ‘मैं कई बार अमाल को इसलिए समझ पाती हूं क्योंकि वो भी घर का बड़ा बेटा है और मैं भी घर की बड़ी बेटी हूं। बड़े बच्चों के साथ मां-बाप थोड़े सख्त होते हैं तो मुझे भी लगता था कि मम्मी छोटे वाले को थोड़ा ज्यादा प्यार करती हैं और मुझसे रूड हैं, लेकिन बाद में मुझे समझ आया कि वो मुझसे रूड इसलिए हैं क्योंकि उन्हें मुझे सबसे ज्यादा उम्मीद थी और मैं वही मैसेज देना चाहती थी।’

अमाल मलिक का रिएक्शन

इस पर अमाल ने कहा, ‘मैं तान्या को गलत नहीं कहूंगा इस मामले में। हम भाइयों ने सुना है। लोग उसे भी कहते हैं कि तुझे तेरा भाई प्लेट में ऐसे गाने दे देता है इसलिए तू अरमान मलिक है। मुझे भी कह देते हैं कि तुम कुछ नहीं हो। तुम्हारा भाई स्टार है वो तुम्हारा गाने गा देता है इसलिए तुम्हारे गाने हिट होते हैं। तो ऐसी बातें या कहानियां हमें अलग नहीं कर सकतीं। हम दो धारी तलवार हैं।’

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।