Bigg Boss 19 Gaurav Khanna and Tanya Mittal Prediction by New Astrologer BB19: घर में दाखिल हुए एक नए ज्योतिषि, गौरव-तान्या के बारे में कर दी यह भविष्यवाणी, Tv Hindi News - Hindustan
More

BB19: घर में दाखिल हुए एक नए ज्योतिषि, गौरव-तान्या के बारे में कर दी यह भविष्यवाणी

Bigg Boss 19 Gaurav Khanna and Tanya Mittal: गौरव खन्ना और तान्या मित्तल के बारे में एक ऐसी भविष्यवाणी कर दी गई है जिससे घरवालों में हलचल मच गई है। दरअसल एक नया ज्योतिष घर में आया है।

Sat, 22 Nov 2025 06:59 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
BB19: घर में दाखिल हुए एक नए ज्योतिषि, गौरव-तान्या के बारे में कर दी यह भविष्यवाणी

बिग बॉस हाउस में पिछले दिनों जब एक ज्योतिष ने कदम रखा तो हलचल सी मच गई। हर कोई अपने और दूसरे खिलाड़ियों से जुड़े सवालों के जवाब जानना चाहता था। सीजन के ग्रैंड फिनाले में अब बहुत ज्यादा वक्त नहीं बचा है, ऐसे में देखना यह होगा कि टॉप 5 तक का सफर कौन से कंटेस्टेंट तय करेंगे। इस बीच मेकर्स ने बिग बॉस मेकर्स ने शो में ड्रामा और बढ़ाते हुए घर के भीतर एक और एस्ट्रोलॉजर भेज दिया है। इस ज्योतिष ने गौरव खन्ना और तान्या मित्तल से जुड़ी कुछ अहम भविष्यवाणियां की हैं, जो आपको जाननी चाहिए।

चमकने वाली है किसकी किस्मत

फिल्म विंडो की एक रिपोर्ट के मुताबिक जब पूछा गया कि बिग बॉस 19 खत्म होने के बाद किस कंटेस्टेंट का भविष्य सबसे ज्यादा चमकेगा तो ज्योतिष ने एक नहीं बल्कि चार खिलाड़ियों के नाम लिए। लिस्ट में तान्या मित्तल और गौरव खन्ना का नाम भी शामिल था, इस वजह से फौरन ही बाकी घरवालों के बीच हलचल शुरू हो गई। बता दें कि पिछले ज्योतिष ने घरवालों को बताया था कि उन्हें अपनी रणनीति बदलने की जरूरत है और उन्हें अपने बीच छिपे दुश्मनों के बारे में आगाह किया था।

चर्चा का विषय बने तान्या-गौरव

पिछले एस्ट्रोलॉजर की एंट्री के बाद जहां घरवालों के बीच तनाव बढ़ता नजर आया था, वहीं अबकी बार लगता है कि घरवालों के बीच कमेंटबाजी का सिलसिला शुरू हो जाएगा। गौरव खन्ना और तान्या मित्तल यूं भी सभी घरवालों के निशाने पर रहे हैं। गौरव खन्ना आमतौर पर शो के भीतर अटैकिंग मोड में कम ही नजर आते हैं। वो शो के भीतर डिफेंड मोड में ज्यादा दिखे हैं। फिलहाल खबर के मुताबिक इस नए ज्योतिष के आने की वजह से घरवालों के बीच तान्या और गौरव चर्चा का विषय जरूर बन चुके हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किसके ट्रॉफी जीतने का है चांस? गौरव या अमाल नहीं, नंबर वन पर यह कंटेस्टेंट
ये भी पढ़ें:कौन है BB 19 का सबसे बड़ा लूजर? सलमान खान बोले- जब यह घर से बाहर निकलेगा..

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।