Bharti Singh Gola Take Brother Kaju in his lap sings song for brother and doctors video fans react गोला ने पहली बार नन्हे काजू को गोद में उठाया, छोटे भाई पर लुटाया प्यार, Tv Hindi News - Hindustan
More

गोला ने पहली बार नन्हे काजू को गोद में उठाया, छोटे भाई पर लुटाया प्यार

भारती सिंह ने एक नया व्लॉग पोस्ट किया है। इस व्लॉग में गोला अपने भाई काजू के साथ समय बिताते और उन्हें गोद में उठाए नजर आ रहे हैं। गोला काजू और डॉक्टर्स के लिए गाना गाते भी दिखाई पड़ते हैं। 

Fri, 26 Dec 2025 09:38 AMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
गोला ने पहली बार नन्हे काजू को गोद में उठाया, छोटे भाई पर लुटाया प्यार

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर खुशियों ने दस्तक दी है। कपल दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं। भारती सिंह ने अभी तक अपने दूसरे बेटे का चेहरा तो नहीं दिखाया है, लेकिन बेटे की झलक वो अपने व्लॉग में दिखा चुकी हैं। अब भारती सिंह ने एक और व्लॉग पोस्ट किया है। इस व्लॉग में भारती सिंह अस्पताल में हैं और उनसे मिलने हर्ष और गोला आते हैं। गोला अपने भाई को लेकर काफी प्रोटेक्टिव और खुश नजर आ रहे हैं।

अस्पताल में क्रिसमस का जश्न

भारती सिंह अब अस्पताल से डिसचार्ज हो चुकी हैं, लेकिन भारती का ये व्लॉग तब का है जब वो अस्पताल में थीं। भारती सिंह ने अपने व्लॉग में दिखाया कि कैसे क्रिसमस का सेलिब्रेशन हो रहा है। उन्होंने बताया कि उनके लिए खाना डॉक्टर के घर से आया है। भारती सिंह अस्पताल के स्टाफ और डॉक्टर्स से मिलीं और उनके साथ तस्वीरें क्लिक कराईं। उन्होंने अस्पताल में काम कर रहे लोगों की तारीफ भी की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारती सिंह ने बेटे को 2 दिन बाद पहली बार उठाया, रोते हुए बोलीं- फाइनली मेरे…

गोला ने भाई काजू को गोद में उठाया

इसके बाद, व्लॉग में देखने को मिला कि हर्ष और गोला भारती से मिलने अस्पताल आते हैं। पहली बार गोला अपने भाई काजू को गोद में उठाते हैं। अपने भाई को देखकर गोला काफी खुश नजर आते हैं और वो काजू से बातें भी करते दिखाई पड़ते हैं। गोला काजू को लगातार निहारते हैं और उसके माथे पर किस भी करते हैं।

भाई को लेकर प्रोटेक्टिव हुए गोला

इसके बाद जब डॉक्टर्स काजू को ले जा रहे होते हैं तब गोला उनसे कहते हैं कि इसे वापस यहीं छोड़कर जाना। डॉक्टर्स काजू के पैरों के निशान भी एक पेपर पर लेते हैं। इसके बाद जब काजू के पैर साफ किए जा रहे होते हैं, गोला उनके पास ही खड़े रहते हैं। भारती कहती हैं कि गोला कितना इमोशनल हो गया है, अपने भाई का ध्यान रख रहा है।

काजू के फुटप्रिंट

अपनी मां का भी ध्यान रख रहे गोला

व्लॉग में ये भी देखने को मिलता है कि गोला अपने छोटे से बैग से वेट वाइप्स निकालते हैं। अपने हाथ पोछते हैं और फिर वो वेट वाइप्स बैग में वापस रखकर बैग को सही जगह पर रखते हैं। ये देखकर भारती कहती हैं कि काजू के आने के बाद गोला समझदार हो गया है। वो अपने सारे काम खुद कर रहा है। भारती कहती हैं कि गोला को पता है कि उसकी मां अब काजू का ध्यार रखने में व्यस्त रहेंगी। इसके बाद भारती कहती हैं कि गोला अब अपनी मां को सोफे पर रखे मखाने भी खिलाएगा। बैग रखने के बाद गोला ऐसा ही करते हैं। वो अपनी मां का भी ध्यान रखते उन्हें काजू खिलाते नजर आते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।