Anupamaa Spoiler: रजनी के पांव तले खिसकेगी जमीन, अनुपमा के सामने आएगा यह सच
Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में जहां पहली बार अनुपमा को एक शॉकिंग सच पता चलेगा, वहीं रजनी के सामने भी एक ऐसी बात आएगी, जिसके बाद वो खुद को धर्मसंकट में महसूस करेगी।

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनुपमा का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है, जिसमें दिखाया गया है कि अनुपमा और रजनी, दोनों के सामने एक राज से पर्दा उठेगा और दोनों ही बड़े असमंजस में नजर आएंगे। अनुपमा सीरियल के शनिवार के एपिसोड में आप देखेंगे कि रजनी जब पराग कोठारी से कॉल पर बात कर रही होगी तो उसे पहली बार पता चलेगा कि प्रेम असल में पराग कोठारी का बेटा है।
रजनी के पांव तले खिसकेगी जमीन
यह सच सुनकर रजनी के पांव तले जमीन खिसक जाएगी। उसे समझ नहीं आएगा कि वो अब क्या करे, क्योंकि एक तरफ वो करोड़ों की डील है जिसके लिए वो अपनी सहेली से बहुत बड़ा झूठ बोल रही है, वहीं दूसरी तरफ है वो भरोसा जिसे वो बचाना चाहती है। साथ ही और भी कई कनफ्यूजन हैं जिसकी वजह से वो परेशान होगी। रजनी कॉल पर पराग से जल्दी मुंबई आकर उससे मिलने को कहेगी। रजनी की बात सुनकर पराग भी सोच में पड़ जाएगा कि आखिर ऐसी कौन सी बात है जो कॉल पर नहीं हो सकती।
रजनी के मिलने मुंबई आएगा पराग
सीरियल के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि पराग जब मुंबई पहुंचेगा तो रजनी पहले बात इधर-उधर घुमाएगी। जब पराग कहेगा कि यह बात तो कॉल पर भी हो सकती थी। तब रजनी कहेगी कि आप ठीक कह रहे हैं, असल बात कुछ और ही है। जब रजनी आगे की बात पराग को बताने ही जा रही होगी तभी उसके डोल बेल बजेगी, फोन में चेक करने पर रजनी को पता चलेगा कि बाहर अनुपमा खड़ी है।
अनुपमा के सामने आएगा यह सच
रजनी पहले तो बात घुमाने की कोशिश करेगी, लेकिन सच उसके सामने ही जाएगा और पराग को पता चलेगा कि अनुपमा असल में रजनी के बचपन की दोस्त है। अब सवाल यह है रजनी यह बात क्यों छिपा रही थी। पराग के सवाल का रजनी जवाब देने ही वाली होगी कि अनुपमा दोनों के सामने आ खड़ी होगी और दोनों को साथ देखकर सन्न रह जाएगी। कहानी आगे काफी दिलचस्प होने वाली है और शो में कई ट्विस्ट आने वाले हैं। शो के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए बने रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन