Anupamaa 8 Jan 2026 Written Update in hindi Diwaker played victim card anupamaa request pakhi to reconsider her decision Anupamaa 8 Jan: पाखी को दिवाकर का सच बताएगी राही, ईशान सुनाएगी अपना फैसला, अनुपमा को होगी टेंशन, Tv Hindi News - Hindustan
More

Anupamaa 8 Jan: पाखी को दिवाकर का सच बताएगी राही, ईशान सुनाएगी अपना फैसला, अनुपमा को होगी टेंशन

Anupamaa Today's Episode: ‘अनुपमा’ के 8 जनवरी के एपिसोड में राही और अनुपमा, पाखी को दिवाकर का सच बताएंगे। राही और अनुपमा की बात सुनने के बाद पाखी अपना फैसला सुनाएगी।

Thu, 8 Jan 2026 01:26 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
Anupamaa 8 Jan: पाखी को दिवाकर का सच बताएगी राही, ईशान सुनाएगी अपना फैसला, अनुपमा को होगी टेंशन

‘अनुपमा’ के आज के एपिसोड में राही, पाखी को दिवाकर का सच बताएगी। राही की बात सुनने के बाद दिवाकर अपनी बात रखेगा। दिवाकर कहेगा, ‘गलती मेरी नहीं है। राही ने ही मुझे गलत सिग्नल दिए थे। मैं मर्द हूं तो बहक गया।’ दिवाकर की बात सुनने के बाद राही उसके गाल पर जोरदार थप्पड़ जड़ेगी। वहीं अनुपमा कहेगी, ‘आदमी हूं इसलिए बहक गया। मर्द हूं इसलिए गलती हो गई। अरे ऐसे घटिया बहाने जो देता है न मत करता है उस आदमी को 100 जुते लगाऊं। अरे सच्चा मर्द वो होता है तो अपनी मर्यादा पार न करे।’

पाखी का फैसला

प्रेम, राही के सपोर्ट में आगे आएगा। प्रेम कहेगा, ‘मेरी राही कैसी है ये बात मैं अच्छे से जानता हूं। तू क्या अगर ये बात राही भी कहती तो भी मैं यकीन नहीं करता।’ सबकी बातें सुनने के बाद पाखी कहेगी, ‘ये बात मुझे पहले से ही पता है मम्मी। दिवाकर ने मुझसे कुछ नहीं छिपाया है। दिवाकर पीड़ित है और आप लोग इसे विलेन साबित कर रहे हो। राही ने क्या कहा? प्रेम ने क्या किया? आप क्या सोचती हैं? मुझे फर्क नहीं पड़ता।’

अनुपमा सीरियल का 5 जनवरी 2025 का एपिसोड

ईशानी को आगे करेगी अनुपमा

पाखी इमोशनल हो जाएगी। अनुपमा, पाखी को समझाएगी कि दूसरी शादी करना गलत नहीं है, लेकिन ये लड़का गलत है। जब पाखी, अनुपमा की बात नहीं मानेगी तब अनुपमा, ईशानी को आगे करेगी। ईशानी, पाखी से कहेगी, ‘मैं बस इतना कहूंगी कि आपकी खुशी में ही मेरी खुशी है, लेकिन अगर अनु मां कह रही है कि ये आदमी गलत है तो पक्का गलत है। प्लीज अनु मां की बात मान लीजिए। जब भी हम अनु मां की बात नहीं मानते हम फंसते हैं। प्लीज इस आदमी से दूर रहिए।’

अनुपमा के साथ हाथ जोड़ेगा दिवाकर

ईशानी की बात सुनने के बाद भी पाखी अपना फैसला नहीं बदलेगी। दिवाकर इस बात का फायदा उठाएगा। दिवाकर, अनुपमा के सामने हाथ जोड़ेगा और कहेगा, ‘प्लीज आप हमारे रिश्ते के लिए मान जाइए। मैं वादा करता हूं कि मैं पाखी को हमेशा खुश रखूंगा। मैंने सिर्फ पाखी से प्यार किया है। मैंने राही से कभी प्यार नहीं किया। पाखी मेरी जिंदगी में नहीं था इसलिए मैं बहक गया।’

अनुपमा सीरियल का 30 दिसंबर 2025 का एपिसोड

अनुपमा को होगी टेंशन

अनुपमा, दिवाकर को घर से बाहर निकाल देगी। पाखी भी दिवाकर के साथ चली जाएगी। पाखी और दिवाकर के जाने के बाद सब प्रार्थना की गोदभराई के लिए तैयार होंगे। पाखी के वापस आने के बाद अनुपमा उससे बात करेगी, लेकिन पाखी उसकी बात सुनने की बजाए अपनी शादी का जोड़ा दिखाएगी। अनुपमा को टेंशन होने लगेगी कि कहीं पाखी पिछली बार की तरह इस बार भी मंदिर में जाकर शादी न कर ले।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नए मिशन पर निकलेंगे अंश और प्रार्थना, मोटी बा और अनुपमा को लगेगा झटका
ये भी पढ़ें:अनुपमा की रुपाली गांगुली या क्योंकि… की स्मृति ईरानी, कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।