Anupama Spoiler: सरिता देगी चॉल वालों को धोखा? अनुपमा से हाथ मिलाएगी रानी ताई!
Anupama Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल में होने वाली है नई एक्ट्रेस की एंट्री। अनुपमा से हाथ मिलाकर बुराई के खिलाफ लड़ेगी या बनेगी अनु की जिंदगी की नई विलेन? जानिए।

Anupama Upcoming Twist: अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि गौतम गांधी अपने दोस्त के साथ यह डील करेगा कि वो कोठारियों के मुंबई वाले बिजनेस में जितना भी उसका फायदा करवाएगा, उसका 30% उसे गौतम को देना होगा। लेकिन मुंबई में कोठारी रीयल स्टेट बिजनेस शुरू करने के लिए जिस पहली चॉल पर हाथ रखने जा रहे हैं, उन्हें नहीं पता कि यह वही चॉल है जिसमें अनुपमा और बाकी डांस रानी रहती हैं। अनुपमा तक भी यह खबर पहुंच चुकी है कि चॉल के ही कुछ लोग अपने फायदे के लिए बिल्डर्स का साथ दे रहे हैं।
सरिता देगी डांस रानियों को धोखा?
अभी तक ऐसा दिखाया गया है कि बिल्डर्स का साथ देने वाली यह औरत कोई और नहीं बल्कि सरिता ही है। शो का नया प्रोमो वीडियो भी जारी कर दिया गया है, जिसमें दिखाया गया है कि पूरी चॉल की लड़कियां मिलकर क्रिकेट खेलेंगी और जब यह गेम चल रहा होगा तभी शो में एक नई एंट्री होगी जिसके लिए माहौल पिछले काफी वक्त से बनाया जा रहा है। भारती ने अनुपमा को उस रजनी ताई देसाई के बारे में बताया था जो नई नगर सेविका हैं और लगातार शहर के लिए और शहर की बेटियों के लिए बहुत अच्छा काम कर रही हैं।
क्या अनुपमा से हाथ मिलाएगी रानी?
क्रिकेट में जब बॉलिंग के लिए कोई नहीं होगा तो रानी ताई ही बॉलिंग करेंगी। लेकिन अनुपमा के साथ उसका रिश्ता कैसा बनेगा यह देखना दिलचस्प होगा। माना जा रहा है कि अनुपमा के साथ मिलकर रानी ताई बिल्डर को चॉल तोड़ने के खिलाफ लड़ेगी, लेकिन कुछ कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि इसके विपरीत सिचुएशन भी देखने को मिल सकती है। शो में आगे कहानी क्या मोड़ लेगी यह तो वक्त के साथ ही पता चलेगा। तब तक सीरियल के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए आप जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन