'आपके पास लव बाइट क्यों है?', आर्यमन ने पिता परमीत से किया सवाल, अर्चना बोलीं- पागल है क्या?
आर्यमनने अपने लेटेस्ट व्लॉग में पिता परमीत से पूछा कि उनकी गर्दन पर लव बाइट कहां से आई। परमीत इस बात पर मजाक आगे बढ़ाते हैं, लेकिन अर्चना पूरन सिंह इस सवाल को सुनते ही पहले तो बताने की कोशिश करती हैं कि वो क्या है। फिर अपने बेटे से कहती हैं- पागल है क्या।

अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमन ने अपना लेटेस्ट व्लॉग पोस्ट किया। इस व्लॉग में परमीत सेठी, आर्यमन की गर्लफ्रेंड योगिता, अर्चना पूरन सिंह और उनकी बहन नजर आईं। लेटेस्ट व्लॉग में परिवार के बीच कुछ मजेदार पल देखने को मिले। अर्चना और योगिता परमीत, आर्यमन और अपनी (अर्चना) बहन के सामने फैशन शो करती हैं। अर्चान और योगिता अलग-अलग ड्रेस पहनकर सबको दिखा रही थीं। वहीं, इसी व्लॉग में देखने को मिला कि परमीत के गर्दन पर एक निशान होता है, जिसे आर्यमन लव बाइट समझते हैं।
आर्यमन का पिता से सवाल?
आर्यमन अपनी मां, गर्लफ्रेंड और पिता के साथ कमरे में खड़े होते हैं। इस दौरान वो अपने पिता की गर्दन पर निशान देखते हैं। वो पूछते हैं कि पापा आपके पास लव बाइट कहा से आई। अर्चना समझाने की कोशिश कर रही होती हैं कि वो लव बाइट नहीं है। इतने में परमीत मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि ये मत पूछो।
क्या बोलीं अर्चना पूरन सिंह?
वीडियो में दिखता है जैसे ही आर्यमन अपनी मां के ऊपर कैमरा पैन करते हैं, वो गुस्से में बोलती हैं- पागल है क्या? इसके बाद, परमीत कहते हैं कि हो सकता है कि अर्चना पूरन सिंह ने रात में उनकी पिटाई की होगी। वहीं से निशान आया है।
इसी व्लॉग में परमीत अपने बेटे को एक अंजान नंबर से आया मैसेज दिखा रहे होते हैं। तभी आर्यमन पूछते हैं कि कहीं आपकी कोई गर्लफ्रेंड तो नहीं है। इसपर परमीत कहते हैं कि काश होती, लेकिन उनकी (आर्यमन) मां ने उनपर काला जादू किया है, वशीकरण किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन