'आज मेरा जन्मदिन है और…', बर्थ डे पर समय रैना ने पोस्ट लिखकर किससे मांगी माफी?
Samay Raina Birthday: आज यानी 26 अक्टूबर को समय रैना अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने जन्मदिन पर एक खास पोस्ट लिखा है। उन्होंने इस पोस्ट में दिव्यांगजनों से माफी मांगी है। उन्होंने लिखा कि आपकी ताकत हमें आगे बढ़ाती है।

देश के पॉपुलर स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना आज यानी 26 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर समय रैना ने एक खास पोस्ट लिखा है। उन्होंने इस पोस्ट में दिव्यांगजनों से माफी मांगी है। इस पोस्ट में उन्होंने विपुल गोयल, सोनाली ठक्कर और बलराज घई का नाम भी लिखा है। दरअसल, इंडियाज गॉट लेटेंट के एक एपिसोड में समय रैना और उनके साथ पैनल में मौजूद लोगों ने दिव्यांगजनों को लेकर असंवेदनशील टिप्पणी की थी। उस वक्त सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें दिव्यांगजनों से माफी मांगने का आदेश दिया था।
बर्थ डे पर समय रैना का खास पोस्ट
समय रैना ने इस पोस्ट में लिखा- "आज मेरा जन्मदिन है और आज केवल अपना जन्मदिन मनाने की बजाय मैं मेरे लिए सबसे खास दिन का उपयोग दिव्यांगजनों से माफी मांगने के लिए करना चाहता हूं।"
समय रैना ने क्या लिखा
समय रैना ने इस पोस्ट में नाम विपुल गोयल, सोनाली ठक्कर, निशांत तंवर और बलराज घई का नाम लिखा। समय रैना ने लिखा- हम, समय रैना, विपुल गोयल, सोनाली ठक्कर, निशांत तंवर और बलराज घई अपने शो कते कारण हुई पीड़ा को लेकर गहरा खेद व्यक्त करते हैं।

समय रैना ने आगे लिखा कि वो आगे से और अधिक सतर्क रहेंगे और दिव्यांगजनों के आगे आनेवाली चुनौतियों को लेकर जागरुकता फैलाएंगे। आपकी ताकत हमें प्रेरणा देती है।
समय रैना ने क्यों मांगी माफी
बता दें, इंडियाज गॉट लेटेंट के एक एपिसोड के दौरान समय रैना और पैनल में मौजूद लोगों ने दिव्यांगजनों को लेकर एक टिप्पणी की थी। इस घटना का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ था शो और समय रैना की जमकर आलोचना हुई थी। उस एपिसोड के दौरान पैनल में विपुल गोयल, सोनाली ठक्कर, निशांत तंवर और बलराज घई मौजूद थे। ये मामला जब सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा था तब सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना और पैनल में मौजूद सभी से दिव्यांगजनों से माफी मांगने का आदेश दिया था।




साइन इन