Jai Mahakali Nepali Rap Nepal Youngest Prime Minister Balen Shah Social Media Viral Know lyrics 'जय महाकाली' रैप से छाए नेपाल के सबसे युवा पीएम, 2019 में बना था ये वायरल गाना, Entertainment Hindi News - Hindustan
More

'जय महाकाली' रैप से छाए नेपाल के सबसे युवा पीएम, 2019 में बना था ये वायरल गाना

नेपाल को आज उनका नया प्रधानमंत्री मिल गया है। रैपर से राजनेता बने बालेन शाह ने 35 साल की उम्र में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। बालेंद्र शाह एक रैपर हैं और शपथग्रहण से पहले बालेन शाह का एक रैप तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। 

Fri, 27 March 2026 06:43 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
'जय महाकाली' रैप से छाए नेपाल के सबसे युवा पीएम, 2019 में बना था ये वायरल गाना

नेपाल में सितंबर 2025 में जेन जी (Gen Z) द्वारा एक बड़े और हिंसक आंदोलन की शुरुआत हुई। देखते ही देखते उस आंदोलन ने दुनियाभर में सुर्खियां बटोरीं। उस आंदोलन के बाद नेपाल में हुए पहले आम चुनाव में रैपर से राजनेता बने 35 साल के बालेन शाह उर्फ बालेंद्र शाह ने अपनी पार्टी को बहुमत से जीत दिलवाई और आज यानी 27 मार्च को बालेन शाह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। बालेन शाह ने जिस तरह पार्टी को जीत दिलवाई उसकी चर्चा हर जगह हो रही है। इस जीत के साथ बालेन के एक रैप की भी जमकर चर्चा हो रही है।

जय महाकाली रैप से छाए नेपाल के प्रधानमंत्री

बालेन शाह ने शपथग्रहण से पहले अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल से एक रैप वीडियो जारी किया। इस रैप वीडियो का नाम है- जय महाकाली। जय महाकाली वाला ये रैप तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सिर्फ नेपाल में ही नहीं भारत में भी इस रैप को सुना जा रहा है। इस गाने के अबतक (खबर लिखे जाने तक) 35 लाख से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं।

पावरफुल है बालेन का रैप वीडियो

बालेन शाह का रैप वीडियो अगर आप सुनेंगे तो आपको म्यूजिक काफी पावरफुल लगेगा। वीडियो में बालेन शाह जनता के बीच जाते दिखाई पड़ रहे हैं। बालेन शाह के सपोर्टर्स उन्हें अपने बीच पाकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस रैप वीडियो में जिस तरह का सपोर्ट बालेन शाह के साथ नजर आया है, उसे देखकर समझ आता है कि क्यों आज 35 साल का ये रैपर प्रधानमंत्री बना है।

2019 में सबसे पहले आया था ये रैप

जय महाकाली रैप भले ही आज इतना फेमस हुआ है, लेकिन अगर आप बालेन शाह के यूट्यूब चैनल पर जाकर उनकी प्लेलिस्ट देखेंगे तो पाएंगे ये रैप उन्होंने साल 2019 में तैयार किया था। इसका एक वीडियो उनके चैनल पर मिल जाएगा। ताजा वीडियो जो वायरल हो रहा है उसमें बस चुनाव से जुड़े विजुअल्स जोड़े गए हैं। पुराने वीडियो में सिर्फ एक तस्वीर के साथ रैप सुनाई पड़ता है।

1.2 मिलियन हैं बालेन शाह के चैनल पर सबसक्राइबर्स

अगर आप बालेन शाह के यूट्यूब चैनल पर जाएंगे तो देखेंगे कि उनके 1.2 मिलियन सबसक्राइबर्स हैं। बालेन के चैनल पर जय महाकाली के बाद जिस रैप पर सबसे ज्यादा व्यूज हैं (13 मिलियन) उसका टाइटल है बलिदान। बलिदान रैप 6 साल पहले यूट्यूब पर पोस्ट किया गया था।

2013 में जीता था रैप बैटल

कुछ सालों तक बालेन शाह की पहचान सिर्फ एक रैपर के तौर पर ही थी, लेकिन साल 2022 में बालेन निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर काठमांडू के मेयर चुने गए। उन्होंने अपने रैप के जरिए जनता को जागरुक करने वाला म्यूजुक बनाया। रैप की दुनिया की बात करें तो बालेन ने साल 2013 में नेपाल का एक बड़ा रैप बैटल जीता था।बालेन शाह की पार्टी का नाम राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी है। बालेन शाह नेपाल के अबतक के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने हैं। एक जेन जी आंदोलन के बाद देश को युवा प्रधानमंत्री मिलना काफी मायने रखता है।

जया महाकाली रैप के लिरिक्स


जय महाकाली
जय महाकाली
जय महाकाली
आयो गोर्खाली

जय महाकाली आयो गोर्खाली
हात हातमा राको बाली फैलिन्छ यो नेपाली

जय महाकाली आयो गोर्खाली
बिश्व जित्छु यसपाली डराउदैन यो नेपाली
जय महाकाली आयो गोर्खाली
हात हातमा राको बाली फैलिन्छ यो नेपाली

मुटु भरी आट मेरो रातो रगत उमाली
दाजुभाइ साथ मेरो यो पटक चाहिँ उचाली
ल्याउछु शिर थापेर नेपाल आमा पुकारी
नबस्नु है रंगाउछु तिमिलाइ श्रृंगारी
यो पाली चाहिँ घर घरमा हासो खुसी फुट्नेछ
हरियो वनको काठ मेरो जस्तो आएनी चुट्नेछ
नफुलोस यो सास मेरो चितुवा झै कुद्नेछ
विरुवा झै फुल्नेछ यो वसन्त को पालुवा
यो पालो मा काल टीका महाकाली को आशिर्वाद
पारस मणी चम्किनेछ देउ केवल हातमा हात
नेपाल आमा जनता र हामि सबैको आत्मसात
देखेर गोर्खाली दुश्मन लाई पर्नेछ हृदयघात
पुग्नेछौ शिखर मा जुक्ती हाली सबलाइ दिदै मात
नौ दुई मिलेर बिदेशी माटो चिरेर
भिरेर काधमा माया आउनेछ सान लिएर
ज्यान दिएर भिड्नेछ यसपाली क्रान्ति हेर


जय महाकाली आयो गोर्खाली
बिश्व जित्छु यसपाली डराउदैन यो नेपाली
जय महाकाली आयो गोर्खाली
हात हातमा राको बाली फैलिन्छ यो नेपाली


तराइ जस्तो छाती मेरो पहाड शिर टाकुरा
सगरमाथा झै चिसो निधार बलियो छ यो पाखुरा
जस्तो आए नि उम्किन्न बैरी सोची फ्याकुम्ला
म हिड्छु, दौडिन्छु रोक्नेको घाँटी न्याकुम्ला
म भिड्छु, छोड्दिन थेग्नलाइ यो ज्यान व्याकुल छ
चिनिन्छु हजारौ मा जित विश्व एक ठाउ राखुला
चिर्दिन्छु जस्तो नि जाल, बाल सबै माकुरा
आगो बनी पोल्नेछु म चिसो पनि बरफ झै
बिश्व झुकी बोल्नेछ हेर नेपाल रैछ फरक नै
अरुभन्दा अनुपम छ मेरो चाल ढाल पनि
नआइज मेरो सामु खोक्रो खोली को खाल बनी
भुइचालो झै गर्जिनेछु ४६ को साल बनी
असारे बनी बर्सिन्छु बाढी ल्याउने काल बनी
मौका मा चौका, छक्का पनि बबाल छ नि
एकताको बल मेरो राष्ट्रिय दण्ड
अखण्ड नेपाली यसपालि ईतिहास बन्दैछ

जय महाकाली आयो गोर्खाली
बिश्व जित्छु यसपाली डराउदैन यो नेपाली
जय महाकाली आयो गोर्खाली
हात हातमा राको बाली फैलिन्छ यो नेपाली


बिश्व मा झण्डा फर्फराउने छ एकदिन
जय नेपाल

,
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।