Young Avatar of Legendary Actors Like Dharmendra to Rishi Kapoor and Mithun Created by AI धर्मेंद्र से लेकर जीतेंद्र और ऋषि कपूर तक, AI ने दिखाया आज यंग होते तो कैसे दिखते लीजेंडरी एक्टर्स?, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धर्मेंद्र से लेकर जीतेंद्र और ऋषि कपूर तक, AI ने दिखाया आज यंग होते तो कैसे दिखते लीजेंडरी एक्टर्स?

ऋषि कपूर से लेकर मिथुन चक्रवर्ती और शशि कपूर तक आज अगर यंग होते तो कैसी जिंदगी जीते नजर आते? इस सवाल का जवाब शायद हमें कभी नहीं मिलेगा। लेकिन AI ने हमें कुछ इस तरह का इमैजिन करने में मदद की है।

Sun, 14 Dec 2025 11:59 AMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
धर्मेंद्र से लेकर जीतेंद्र और ऋषि कपूर तक, AI ने दिखाया आज यंग होते तो कैसे दिखते लीजेंडरी एक्टर्स?

लीजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र का इस दुनिया को अलविदा कह जाना हम सभी के लिए एक बड़ा धक्का था। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपने रियलिटी शो बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद करते हुए कहा कि धर्मेंद्र जैसा ना कोई था ना होगा, वो एक ही थे। जाहिर तौर पर धर्मेंद्र दोबारा नहीं लौटेंगे, लेकिन उनकी उस जिंदादिली को फिर एक बार जीवंत अंदाज में महसूस करना आज AI की मदद से संभव है। सोशल मीडिया क्रिएटर सोविक का अकाउंट मिस्टर हेलरॉकर नाम से है, और उन्होंने धर्मेंद्र समेत कई सीनियर एक्टर्स की जवानी की वीडियो AI की मदद से बनाई हैं।

आज के वक्त में कैसे दिखते धर्मेंद्र?

ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक 20 सेकंड का क्लिप सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए यूजर ने लिखा, "अगर लीजेंडरी बॉलीवुड एक्टर्स आज के मॉर्डन वक्त में अपने यंग अवतार में होते तो कैसे दिखते।" वीडियो में धर्मेंद्र से लेकर जीतेंद्र, ऋषि कपूर और विनोद खन्ना तक के यंग अवतार दिखाए गए हैं। इनमें मिथुन चक्रवर्ती, राजकुमार और शशि कपूर भी यंग अवतार में नजर आ रहे हैं।

एक साथ दिखे यंग और ओल्ड अवतार

इसके अलावा एक वीडियो और है जिसमें क्रिएटर ने धर्मेंद्र के यंग और ओल्ड अवतार को एक साथ दिखाया है। इसके अलावा इसमें ऋषि कपूर, विनोद खन्ना, दिलीप कुमार और असरानी जैसे एक्टर्स को भी यंग और ओल्ड अवतार में एक साथ दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें और वीडियो जमकर पोस्ट और री-शेयर किए जा रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोग तारीफें करते नहीं थक रहे हैं और दुआ कर रहे हैं कि काश वो अपने पसंदीदा एक्टर्स को वाकई आज इस अवतार में देख पाते।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
https://www.instagram.com/p/DRlsq74j6tf/?hl=en
https://www.instagram.com/p/DSHoOjDD9Ov/?hl=en

लीजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म

बात धर्मेंद्र की करें तो वह जल्द ही अपनी आखिरी फिल्म 'इक्कीस' में काम करते नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है और लगातार सुर्खियों में है। धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को हुआ था। इस साल वो अपना 90वां जन्मदिन सेलिब्रेट करते। धर्मेंद्र को बढ़ती उम्र के चलते दिक्कतें होने लगी थीं और शुरू में उन्हें कुछ वक्त के लिए ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में रखा गया था, लेकिन बाद में घर पर ही उनका इलाज करवाया जा रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जमाली के रोल लिए राकेश बेदी नहीं थे फर्स्ट चॉइस? आदित्य धर की वजह से बदला गेम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।