धुरंधर के आगे टिक पाएगी कार्तिक-अनन्या की जोड़ी? 1 करोड़ भी नहीं कमा पाई कपिल शर्मा की फिल्म
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के तूफान के आगे कपिल शर्मा की फिल्म किस किस को प्यार करूं 1 करोड़ की कमाई भी नहीं कर पा रही है। आने वाले दिनों में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर इस समय बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। साल के आखिर में रिलीज हुई इस फिल्म में सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म क्रिटिक्स ने इसे शानदार बताया है। ऑडियंस के साथ कई सेलेब्रिटीज ने फिल्म को बेहतरीन बताया। धुरंधर रिलीज के बाद अपने दूसरे हफ्ते में शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ये कमाई का असर क्रिसमस के वीक में भी दिखेगा। ऐसे में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की आने वाली फिल्म के लिए मुसीबत बढ़ने वाली है।
कपिल की फिल्म नहीं कमा पाई 1 करोड़
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। धुरंधर देखने वाली ऑडियंस ने अपने रिव्यूज से इसे इस साल की बेहतरीन फिल्म बता दिया है। ऑडियंस के मुताबिक इस फिल्म को थिएटर पर देखा जाना चाहिए। ऐसे में फिल्म के अधिकतर शोज हाउसफुल जा रहे हैं। धुरंधर के धमाके आगे इस हफ्ते रिलीज हुई कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ भी पिछड़ गई है। टीवी के इतने बड़े स्टार कपिल शर्मा की फिल्म कमाई नहीं कर पा रही है। आज बुधवार को कपिल की फिल्म सिर्फ 65 लाख जोड़ पाई है। अब अली फिल्म कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ है।
कार्तिक की फिल्म को होगा घाटा?
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ है क्रिसमस यानी 25 दिसंबर को रिलीज हो रही है। ये एक लव स्टोरी है जिसे करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में नीना गुप्ता, जैकी श्रॉफ, अरुणा ईरानी, टीकू तलसानिया जैसे एक्टर्स हैं। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को समीर विध्वंस ने डायरेक्ट किया है। बताया जा रहा है कि फिल्म 150 करोड़ तक के बजट में बनी है। लेकिन अब बड़ा सवाल यही है कि धुरंधर की धमाकेदार कमाई के आगे कार्तिक और अन्य की फिल्म टिक पाती है? ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक इस धुरंधर का तूफान जनवरी तक जारी रहने वाला है। ऐसे में कार्तिक की फिल्म की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन