why Rekha married Mukesh aggrawal inspite of being madly in love with Amitabh Bachchan her friend bina ramani reveals अमिताभ बच्चन के प्यार में पागल रेखा ने क्यों कर ली थी मुकेश अग्रवाल से शादी? सहेली ने खोला राज, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

अमिताभ बच्चन के प्यार में पागल रेखा ने क्यों कर ली थी मुकेश अग्रवाल से शादी? सहेली ने खोला राज

रेखा अमिताभ बच्चन से अपना आत्मा का रिश्ता मानती थीं। उनके प्यार में पागल थीं तो फिर उन्होंने मुकेश अग्रवाल से शादी क्यों की? अब उनकी पुरानी दोस्त बीना रमानी ने रेखा की जिंदगी के कई राज खोले हैं।

Mon, 15 Dec 2025 01:48 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
अमिताभ बच्चन के प्यार में पागल रेखा ने क्यों कर ली थी मुकेश अग्रवाल से शादी? सहेली ने खोला राज

रेखा की जिंदगी लोगों की नजर में काफी मिस्टीरियस है। बच्चों जैसी चुलबुली, शिद्दत से प्यार करने वाली एजलेस दीवा रेखा की पर्सनल लाइफ काफी कॉन्ट्रोवर्शियल रही है। उनकी दोस्त बीना रमानी ने अब अमिताभ बच्चन के लिए उनकी बेपनाह मोहब्बत, रेखा के शादी करने के फैसले और उनके बचपन के बारे में बात की। बीना ने बताया कि वो क्या वजह थी जिसके चलते अमिताभ के प्यार में पागल होने के बाद भी उन्होंने मुकेश अग्रवाल से शादी करने का फैसला लिया था।

बच्चों जैसी दिल की साफ हैं रेखा

बीना रमानी जानीमानी फैशन डिजाइनर और राइटर हैं। वह कई बड़े रेस्ट्रॉन्ट्स की मालिक भी हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा के काफी क्लोज रही हैं। एएनआई से बातचीत में बीना ने बताया कि रेखा ने जीवन में जो भी गलतियां कीं वो सब नादानियों की वजह से थीं। उन्होंने कहा कि वह बच्चों जैसी हैं। दिल की साफ। शायद मां-बाप से बचपन में प्यार नहीं मिला। 13-14 साल की उम्र में काम शुरू कर दिया। वह अपना बचपन जी ही नहीं पाईं।

अमिताभ से मानती थीं आत्मा का कनेक्शन

रेखा के अमिताभ बच्चन के लिए प्यार पर बीना बोलीं, 'मैं जब रेखा से मिली तो उनकी पूरी जिंदगी पर अमिताभ बच्चन छाए हुए थे।' पूछा गया कि क्या वह अमिताभ बच्चन से बहुत प्यार करती थीं? इस पर बीना बोलीं, 'हां उनका मानना था कि अमिताभ बच्चन से उनका आत्मिक जुड़ाव है और अमिताभ बच्चन की आत्मा उनसे जुड़ी हुई है। उनकी बातचीत होती थी, ऐसा हो सकता है।'

क्यों की थी मुकेश अग्रवाल से शादी

अमिताभ बच्चन से इतना प्यार होने के बाद रेखा ने मुकेश अग्रवाल से शादी क्यों की? बीना बोलीं, 'मैंने उनको मुकेश से मिलवाया था। अमिताभ ने पॉलिटिक्स जॉइन कर ली थी और वह मुझसे न्यूयॉर्क में मिलने आई थीं। वह बहुत परेशान थीं क्योंकि अमिताभ पब्लिक पर्सन बन गए थे और शायद उन्होंने रेखा से कहा होगा कि अब आगे कोई चांस नहीं है। वह किसी अच्छी और महत्वपूर्ण इंसान से शादी करना चाहती थीं। उनकी शादी मेरे भाई गुलु (रईस ब्रिटिश बिजनसमैन) से भी होने की बातें चल रही थीं उस वक्त उसकी प्लेबॉय वाली इमेज थी। बात नहीं बनी और वह मेरे साथ न्यूयॉर्क में ही रहने लगीं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सेट की वो घटना जिसके बाद शुरू हुए रेखा-अमिताभ के अफेयर के चर्चे, रो पड़ी थीं जया

जब 7 महीने हो गई रेखा के पति की मौत

रेखा और मुकेश अग्रवाल की शादी भी काफी कॉन्ट्रोवर्शियल रही है। रेखा ने 1990 में मुकेश से शादी की थी। वह दिल्ली के इंडस्ट्रियलिस्ट थे। शादी के 7 महीने बाद ही मुकेश ने आत्महत्या कर ली थी। बताया जाता है कि मुकेश ने रेखा के दुपट्टे से फांसी लगाई थी। रेखा फिल्मफेयर से बातचीत में बता चुकी हैं कि उनमें और मुकेश में बहुत फर्क था। शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों ने तलाक का आवेदन दे दिया था। रेखा ने यह भी बताया था कि मुकेश ने तलाक की पहल की थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।