Why Dhurandhar was not shot in India or Pakistan instead in Thailand पाकिस्तान या भारत में नहीं हुई थी धुरंधर की शूटिंग, क्यों इस देश में जाकर 6 एकड़ जमीन पर बनाया सेट?, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

पाकिस्तान या भारत में नहीं हुई थी धुरंधर की शूटिंग, क्यों इस देश में जाकर 6 एकड़ जमीन पर बनाया सेट?

Dhurandhar Shooting: सोशल मीडिया पर बहुत से लोग दावा कर रहे हैं कि रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म धुरंधर की शूटिंग पाकिस्तान जाकर की थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सच नहीं है।

Sun, 14 Dec 2025 05:08 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
पाकिस्तान या भारत में नहीं हुई थी धुरंधर की शूटिंग, क्यों इस देश में जाकर 6 एकड़ जमीन पर बनाया सेट?

फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। एक्टर्स की एक्टिंग और डायरेक्टर के निर्देशन समेत हर छोटी बड़ी चीज की तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर कई लोग फिल्म की तारीफ करते हुए यह भी कह रहे हैं कि मेकर्स पाकिस्तान जाकर इतनी शानदार फिल्म शूट कर लाए। लेकिन क्या आपको पता है कि यह फिल्म पाकिस्तान में शूट नहीं की गई थी। अब अगर आप यह सोच रहे हैं कि इसे भारत में ही सेट बनाकर शूट किया गया होगा, तो भी आप गलत हैं।

ना पाक, ना भारत में हुई शूटिंग

दरअसल इस फिल्म को ना तो पाकिस्तान और ना ही भारत में फिल्माया गया है। फिल्म की शूटिंग करना भारत में इसलिए मुमकिन नहीं था क्योंकि इसके लिए जितनी बड़ी जगह की उन्हें जरूरत थी, वो मुंबई में मेकर्स को उपलब्ध नहीं हो पाती। साथ ही साथ कई ऐसे उतार-चढ़ाव कहानी और शूटिंग को लेकर आने थे, जिन्हें कर पाना मुंबई में मुमकिन नहीं था।

500 लोगों की टीम और 3 महीने

प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी जरे ने पाकिस्तान की उन गलियों और माहौल को थाईलैंड में रीक्रिएट किया था। करीब-करीब 500 लोगों के साथ मिलकर उन्होंने 3 महीने में थाईलैंड के भीतर ठीक वैसा पाकिस्तान बना डाला, जैसा उस दौर में रहा होगा। हर छोटी से छोटी डिटेलिंग को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान का ल्यारी थाईलैंड में रीक्रिएट कर दिया गया। लेकिन अब सवाल यह उठता है कि भारत में क्यों नहीं?

चाहिए थी करीब 6 एकड़ जमीन

दरअसल यह सेट बनाने के लिए मेकर्स को 6 एकड़ जमीन चाहिए थी। साथ ही फिल्म की शूटिंग जुलाई में करनी थी और तब मुंबई में मानसून आ चुका होता है। आए दिन होने वाली बारिश से जहां एक तरफ सेट खराब होता, तो वहीं दूसरी तरफ आए दिन शूटिंग रोकनी पड़ती और मेकर्स को वैसा मौसम नहीं मिल पाता जैसा चाहिए था। यही वो वजह थी जिसके चलते मेकर्स ने भारत के बाहर जाकर शूटिंग का सोचा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अक्षय कुमार बहुत मिस करते हैं यह यह आदत, स्टार बनने के बाद नहीं कर पाते यह काम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।