when kamaal amrohi talked about his wife actress meena kumari and dharmendra affair read मैं धरम को दोष नहीं देता…पत्नी मीना कुमारी से अफेयर पर कमाल अमरोही ने धर्मेंद्र के बारे में कही थी ये बात, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

मैं धरम को दोष नहीं देता…पत्नी मीना कुमारी से अफेयर पर कमाल अमरोही ने धर्मेंद्र के बारे में कही थी ये बात

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र और मीना कुमारी के अफेयर के बारे में कमाल अमरोही ने बात की थी। उन्होंने मीना का नाम गुलजार और फिल्म प्रोड्युसर सावन कुमार के साथ जोड़ा था। उन्होंने कहा था इन सभी ने मीना का फायदा उठाया।

Mon, 17 Nov 2025 12:45 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
मैं धरम को दोष नहीं देता…पत्नी मीना कुमारी से अफेयर पर कमाल अमरोही ने धर्मेंद्र के बारे में कही थी ये बात

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र ने 60 के दशक में फिल्मों में कदम रखा था। जब एक्टर ने एक्टिंग शुरू की उस समय वो पहले से शादीशुदा और बच्चों के पिता थे। अपनी इस जर्नी में धर्मेंद्र फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर खबरों में बने रहे। एक वक्त ऐसा था जब उभरते धर्मेंद्र का नाम उस जमाने की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस मीना कुमारी के साथ जुड़ा था। दोनों ने 60 के दशक में आई करीब 7 फिल्मों में साथ में काम किया था। इसी दौरान दोनों एक दूसरे के नजदीक आए।

मीना और धर्मेंद्र का रिश्ता

ये वही समय था जब मीना कुमारी अपने पति कमाल अमरोही से अलग हो चुकी थीं। ऐसी खबरें थीं कि वो धर्मेंद्र से मोहब्बत करने लगी हैं। ऐसा कहा गया था कि मीना कुमारी ने सिर्फ धर्मेंद्र से प्यार किया। लेकिन धर्मेंद्र ये रिश्ता निभा नहीं सके। धर्मेंद्र पर ये भी आरोप लगा था कि उन्होंने करियर में आगे बढ़ने के लिए मीना कुमारी का इस्तेमाल किया। इस बारे में एक्ट्रेस के पति कमाल अमरोही ने अपने एक इंटरव्यू में बात की थी।

मीना कुमारी का इस्तेमाल किया

कमाल ने मीना कुमारी का नाम एक्टर गुलजार, सावन कुमार टाक और धर्मेंद्र से जोड़ा था। उन्होंने कहा था कि इन सभी ने उनका फायदा उठाया। कमाल ने कहा था “इनमें से किसी ने भी उसे सच्चा प्यार नहीं दिया। धर्मेंद्र के साथ उसके रिश्ते ने तो उसे बहुत तोड़ा। वह जब चाहता मीना को इस्तेमाल करता और फिर छोड़ देता। मैं धरम को दोष नहीं देता। कसूर मीना का था जो एक जवान शादीशुदा मर्द के साथ दिल लगा बैठी।” हालांकि, कभी खुद धर्मेंद्र ने अपने इस रिश्ते पर जवाब नहीं दिया। मीना कुमारी 1972 में दुनिया छोड़ गई। तब तक धर्मेंद्र बड़े एक्टर बन चुके थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।