when dharmendra slapped actor abhay deol for this reason read here धर्मेंद्र ने इसलिए अपने ही भतीजे एक्टर अभय देओल को जड़ दिया था जोरदार थप्पड़, हैरान कर देगी वजह, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धर्मेंद्र ने इसलिए अपने ही भतीजे एक्टर अभय देओल को जड़ दिया था जोरदार थप्पड़, हैरान कर देगी वजह

बॉलीवुड एक्टर धमेंद्र हमेशा अपने विनम्रता के लिए याद किए जाते हैं। लेकिन एक ऐसा भी वक्त था जब एक्टर को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने अपने भतीजे अभय देओल को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था। इस थप्पड़ ने एक्टर को जिंदगी भर की सीख दी।

Sat, 6 Dec 2025 08:53 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
धर्मेंद्र ने इसलिए अपने ही भतीजे एक्टर अभय देओल को जड़ दिया था जोरदार थप्पड़, हैरान कर देगी वजह

बॉलीवुड एक्टर धमेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे। बॉलीवुड के ही-मैन ने कई दशकों तक इंडस्ट्री में काम किया। इस दौरान उन्हें उनके किरदारों और सुंदरता के अलावा दरिया दिली के लिए जाना जाता था। धर्मेंद्र स्वाभाव से इतनी विनम्र थे कि लोग उनकी तारीफ करते नहीं थकते थे। लेकिन एक दफा ऐसा भी हुआ कि उनके गुस्से की सीमा पार हो गई। एक्टर को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने अपने छोटे भाई अजीत के बेटे एक्टर अभय देओल को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।

धर्मेंद्र ने मारा था थप्पड़

दरअसल, ये बात उस समय की है जब अभय काफी छोटे थे और शरारती भी। उन्हें गाड़ी चलाने का बेहद शौक था और जैसे ही मौका मिलता, वो कार का स्टियरिंग पकड़ लेते। धीरे-धीरे उन्होंने गाड़ी चलाना सीख भी लिया, मगर उनकी रफ़्तार हमेशा बहुत तेज रहती थी। एक दिन धर्मेंद्र अभय के साथ कार में बैठे थे और हमेशा की तरह अभय ने कार को तेज़ रफ्तार में दौड़ाना शुरू कर दिया। स्पीड इतनी ज्यादा थी कि धर्मेंद्र को उनकी चिंता होने लगी। उस पल उनका शांत स्वभाव पीछे रह गया और गुस्सा दिखाया। उन्होंने गाड़ी रुकवाई और गुस्से में अभय को एक जोरदार तमाचा लगा दिया। ये थप्पड़ गुस्से से ज्यादा चिंता की देन था। वो नहीं चाहते थे कि अभय किसी खतरे में पड़े। ये किस्सा खुद अभय देओल ने बताया था। अभय ने बताया था कि ये थप्पड़ उन्हें जिंदगी भर के लिए एक सबक बन गया था।

खास होगा 90 वां जन्मदिन

बता दें, बॉलीवुड के ही-मैन नहीं रहे हैं। 24 अक्टूबर को एक्टर ने अपने जुहू वाले घर पर आखिरी सांस ली। धर्मेंद्र लंबे समय से सांस की समस्या से जूझ रहे थे। धर्मेंद्र 89 साल के था और 8 दिसंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाते। अब उनके इस 90 वें जन्मदिन पर उनके दोनों बेटे खास प्लान कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि सनी देओल और बॉबी देओल अपने परिवार के साथ धर्मेंद्र के जन्मदिन पर उनके फार्महाउस जाएंगे। वहीं फैन के साथ उन्हें याद किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।