when ayesha jhulka shared Mysterious Incident from the film rang set after divya bharti death दिव्या भारती की मौत के बाद फिल्म रंग के सेट पर हुई थी अजीब घटना, आयशा जुल्का को कई रात नहीं आई थी नींद, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

दिव्या भारती की मौत के बाद फिल्म रंग के सेट पर हुई थी अजीब घटना, आयशा जुल्का को कई रात नहीं आई थी नींद

  • दिव्या भारती के निधन के बाद फिल्म रंग के ट्रायल के दौरान एक अजीब घटना घटी थी, जिससे वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। उनकी दोस्त गुड्डी मारूती ने भी एक रहस्यमयी घटना का खुलासा किया था।

Wed, 12 Feb 2025 08:03 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
दिव्या भारती की मौत के बाद फिल्म रंग के सेट पर हुई थी अजीब घटना, आयशा जुल्का को कई रात नहीं आई थी नींद

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्या भारती की असमय मृत्यु ने फिल्म इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया था। महज 19 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाली दिव्या अपने करियर के शिखर पर थीं। उन्होंने मात्र तीन साल में 21 फिल्मों में काम किया, जिनमें से 13 हिंदी सिनेमा का हिस्सा थीं। उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थीं। एक्ट्रेस मृत्यु के दौरान वो कई फिल्मों की शूटिंग कर रही थीं, उसमें से एक आयशा जुल्का के साथ फिल्म रंग थी।

दिव्या के निधन के बाद भी उनकी मौजूदगी फिल्म सेट पर महसूस की गई थी। एक्ट्रेस आयशा जुल्का, जो दिव्या की करीबी दोस्त और साथी कलाकर थीं, ने बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में उनकी यादों को साझा किया। आयशा ने बताया कि जब उनकी फिल्म रंग का ट्रायल शो हो रहा था, तो एक अजीब घटना घटी। जैसे ही स्क्रीन पर दिव्या भारती की झलक आई, उसी वक्त थिएटर की स्क्रीन अचानक गिर गई। यह देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। इसके अलावा उन्होंने बताया था कि उन्हें अपने कई डबिंग सेशन कैंसिल करने पड़े थे। कई रात नींद नहीं आई थी। वो इंडस्ट्री के कुछ लोगों में से थीं जिन्हें उनके निधन की खबर सबसे पहले मिली थी।

आयशा ने दिव्या के स्वभाव और जीवनशैली के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि दिव्या हमेशा जल्दी में रहती थीं। चाहे उनका प्रोफेशनल करियर हो या निजी जिंदगी, वो हर चीज़ को जल्द से जल्द हासिल करना चाहती थीं। आयशा के मुताबिक, दिव्या को मानो यह अहसास था कि उनके पास समय कम है, इसलिए वह हर चीज को फटाफट पूरा करने की कोशिश करती थीं।

इसके अलावा, दिव्या की एक और दोस्त और एक्ट्रेस गुड्डी मारूती ने भी उनकी मौत से जुड़ी एक घटना साझा की थी। उन्होंने बताया कि हादसे वाली रात, जब दिव्या अपने अपार्टमेंट की खिड़की से गिरीं, तो वहां मौजूद फैशन डिजाइनर नीता लुल्ला ने उन्हें गिरते हुए देखा था। इसके बाद, जब लोग दिव्या के घर पहुंचे, तो उन्होंने एक बिल्ली को मुंह में खून लगाए हुए देखा, जो सभी के लिए चौंकाने वाला था। गुड्डी मारुती ने भी बताया था कि दिव्या अक्सर अपने घर की बालकनी पर पैर लटका कर बैठी रहती थीं। कई बार वो बिल्डिंग से उन्हें पुकारती थीं। एक्ट्रेस की मौत से फिल्म इंडस्ट्री को गहरा धक्का लगा था।

दिव्या भारती की असमय मौत आज भी बॉलीवुड की सबसे बड़ी रहस्यमयी घटनाओं में से एक मानी जाती है। उनके फैंस और करीबी आज भी उन्हें याद करते हैं और उनकी अधूरी कहानी पर अफसोस जताते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।